
डाटा और सस्ते सर्विस के मामले में जियो सबसे आगे माना जाता है लेकिन अब दूसरी कंपनियां भी पीछे नहीं रहना चाहती। हाल में रिलायंस जियो ने धन धना आॅफर के तहत नए प्लान्स जारी किए हैं जो कम कीमत पर ग्राहकों को बेहतर डाटा तथा वॉयस कॉल सुविधाएं दे रही है। वहीं जियो के नए प्लान्स के आगे डटे रहने के लिए अन्य मोबाईल कंपनियां भी नए और आर्कषक प्लान पेश कर रही है और इसी कड़ी में वोडाफोन भी अपने कस्टमर्स के लिए 84जीबी 4जी डाटा का प्लान लेकर आई है।
वोडाफोन की ओर से 496 रुपये का प्लान जारी किया गया है। इस प्लान के अंतर्गत वोडाफोन नए और पुराने सभी कस्टमर्स के 84जीबी इंटरनेट डाटा 4जी की स्पीड पर दे रहा है। वोडाफोन का यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। जिसमें हर दिन 1जीबी डाटा वोडाफोन ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।
इस प्लान में आॅन नेटवर्क और आॅफ नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल भी 84 दिनों के लिए मुफ्त रहेगी। वोडाफोन का यह आॅफर सिर्फ कंपनी के प्रीपेड ग्राहको के लिए जारी किया गया है, जिसमें 496 रुपये के रिचार्ज पर सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
इसके साथ ही कंपनी ने 177 का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान के तहत भी कंपनी हर रोज 1जीबी डाटा प्रदान करेगी। परंतु इसमें अवधि 84 दिन तक न होकर सिर्फ 28 दिनों की है। हालांकि इस प्लान का लाभ पुराने यूजर नहीं ले पाएंगे सिर्फ वोडाफोन के नए यूजर्स को ही दिया जा रहा है।
हाल में एयरटेल ने और आइडिया ने भी जियो को टक्कर देने के लिए लगभग 450 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिनमें 84जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं आरकॉम के पास यह प्लान 555 रुपये का है और इसके तहत कंपनी 90जीबी डाटा दे रही है।
जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 84जीबी डाटा प्लान
हाल में वोडाफोन का 244 रुपये का प्लान भी काफी चर्चा में है जिसमें 70जीबी डाटा दावा किया गया है। पंरतु यह सेग्मेंटेड आॅफर है जो सिर्फ चुनिंदा यूजर को ही दिया जा रहा है। 244 का प्लान सभी लोगों के लिए नहीं है।




















