Vodafone ने चला ये दांव, 299 रुपए के प्लान में दे रहा शानदार बेनिफिट्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Vodafone.jpg

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर खींचने की कोशिश में हैं। हाल ही में Vodafone ने भारत में 229 रुपए का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान की कीमत 299 रुपए है।

अगर बात करें Vodafone के इस नए 299 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग फ्री मिलती है। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैधता के दौरान 3जीबी डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 229 रुपये में मिलेगा हर दिन 2जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग

इसके अलावा यूजर्स को 1,000 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान की मदद से कंपनी उऩ ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जो ज्यादा कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप डाटा का इस्तेमाल कम करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio फ्री में दे रही है एक साल की प्राइम मेंबरशिप, जानें कैसे मिलेगा मुफ्त में फायदा
हाल में लॉन्च हुए 229 रुपए प्रीपेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिल रहे फायदों की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स को इस रिचार्ज के बाद पूरे महीने तक फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इस वॉयस कॉल का यूज़ लोकर व एसटीडी नंबरों के साथ ही रोमिंग के दौरान भी किया जा सकेगा।

इस प्लान में वोडाफोन यूजर्स 28 दिनों तक हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ कर पाएंगे। यह 2जीबी डाटा 4जी व 3जी दोनों स्पीड पर काम करेगा। हद दिन 2जीबी के हिसाब से पूरे महीने के लिए वोडाफोन यूजर्स को कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा।