
अपने खास सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए ओपो ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। भारत समेत पूरे विश्व के सेल्फी लवर ओपो एफ1 एस के दिवानें हैं। सेल्फी के स्तर को अब नए मुकाम पर ले जाते हुए ओपो अपना नया स्मार्टफोन एफ3 प्लस लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को बॉलीवुड बाला दीपिका द्वारा पेश किया जाएगा। आईये आपको बताते हैं कैसे देखा जा सकता है इस ईवेंट को लाईव।
लावा ने उतारे जेड सीरीज में दो नए एंडरॉयड स्मार्टफोन
ओपो के नए सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ3 प्लस को 23 मार्च यानि कल 12:30 बजे एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। एफ3 प्लस के लिए कंपनी ने दीपिका पाडुकोन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और इस ईवेंट में वह भी मौजूद रहेगी। ओपो की ओर से इस ईवेंट को फेसबुक, ट्वीटर और ओपो की आॅफिशियल वेबसाइट पर लाईव भी दिखाया जाएगा। आप यूट्यूब से भी लाइव देख सकते हैं।
ओपो एफ3 प्लस को फेसबुक पर देखने के लिए यहां (क्लिक करें), ट्वीटर के लिए (यहां क्लिक) करें तथा कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।
आपको बता दें कि ओपो इंडिया के ट्वीटर अकांउट पर ओपो द्वारा एक कैम्पेनिंग भी चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत ओपो के ट्वीट को रि-ट्वीट करने पर लकी यूजर्स को दीपिका के सिग्नेचर वाला ओपो एफ3 प्लस मुफ्त में दिया जा रहा है।

















