Realme का Game of Thrones वाला फोन कैसा है, देखें वीडियो और जानें इस अनूठे मोबाइल के खास फीचर्स

Game of Thrones देखा है? अगर देखा भी नहीं है तो नाम तो जरूर सुना ही होगा। मोबाइल ब्रांड रियलमी ने इस सीरीज के इंस्पायर होकर एक बहुत ही अनोखा दिखने वाला मोबाइल फोन इंडिया में लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से Realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition लाया गया है जो अपने लुक और डिजाइन के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस फोन की पहली झलक आप नीचे लगी वीडियो में देख सकते हैं और साथ ही कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।
रियलमी 15 प्रो गेम्स ऑफ थ्रोंस लिमिटेड एडिशन को गोल्ड और ब्लैक स्टाइलिंग के साथ लाया गया है जो इसे खास लुक प्रदान करता है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल पर लगे कैमरा सेटअप पर 3D Dragon Claw बनाया गया है जो इसे GOT वाली फील देता है। इसमें सभी कैमरा सेंसर्स पर डेकोरेटिव लेंस रिंग्स भी लगाई गई हैं। यहां पर Games of Thrones और Fire and Blood भी लिखा गया है जो वाकई में इस सीरीज के फैंस को क्रेजी कर देगा।
वहीं फोन के रियर पैनल पर नीचे की ओर गेम्स ऑफ थ्रोंस सीरीज के ड्रैगन का निशान भी लगाया गया है। रोचक बात यह है कि इसमें लगा लेदर बैक पैनल रंग भी बदलता है। अगर फोन के आस-पास 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान होगा तो यह लाल कलर का हो जाएगा। यूनिक डिजाइन के अलावा इस फोन में कस्टमाइज्ड Game of Thrones वॉलपेपर्स और ऐप आइकन भी मिलते हैं।
कीमत की बात करें तो Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition 12जीबी रैम और 512जीबी मेमोरी के साथ लाया गया है। इस मोबाइल का प्राइस 44,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर के तहत इसपर 3 हजार का डिस्काउंट भी पाया जा सकेगा। गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन कई स्पेशल एक्सेसरीज़ के साथ आएगा जिनमें Iron Throne फोन स्टैंड, एक किंग हैंड पिन, Westeros का मिनिएचर रेप्लिका और Game of Thrones ब्रांडेड स्टीकर्स, पोस्टकार्ड इत्यादि शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह रियलमी फोन 1280 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी+ 4D Curve+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित Realme UI 6.0 पर लाया गया है जो क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसी चिपसेट वाला रियलमी 15 प्रो बेस मॉडल 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 1086379 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।
फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।