व्हाट्सएप पर जल्द आ सकता है नया फीचर, स्पैम कॉल्स को म्यूट करने की मिलेगी परमिशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/11/Whatsapp.jpg
Highlights

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप पर स्पैम कॉल से परेशान यूजर्स के लिए एक नया फीचर मिल सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स को स्पैमर्स को ब्लॉक और रिपोर्ट करने की परमिशन देने के लिए ‘Silence Unknown Callers’ फीचर को पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस फीचर को WABetaInfo पर देखा गया है।

आपको बता दें कि वर्तमान में अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल को म्यूट कराने का कोई तरीका नहीं है। आप या तो कॉल ले सकते हैं या इसे अस्वीकार कर सकते हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि यह जल्द ही बदल सकता है क्योंकि व्हाट्सएप अज्ञात कॉलर्स को म्यूट करने के तरीके पर काम कर रहा है। इसे भी पढ़ें: अब WhatsApp पर खुद को ही भेज सकते हैं मैसेज, जानें तरीका

जल्द म्यूट कर पाएंगे WhatsApp spam calls

WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है जिसमें अनजान कॉल्स को म्यूट करने के लिए टॉगल दिखाई दे रहा है और यह ऐप के सेटिंग मेन्यू में यूजर को मिलेगा। इसे एक्टिव करने पर, यह सुविधा अपने आप किसी अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त करने से रोकेगी। हालांकि, इस फीचर के आने के बाद भी कॉल अभी भी कॉल लिस्ट में ही दिखाई देगी। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपको किसने कॉल किया। इसे भी पढ़ें: इन 49 स्मार्टफोंस पर चलनी बंद हुई WhatsApp! Apple, Samsung, LG और SONY जैसे ब्रांड्स भी हैं शामिल

गौरतलब है कि व्हाट्सएप पर स्पैम कोई नई बात नहीं है और यह समय से चला आ रहा है। उपयोगी सेवाओं के रूप में काम करने वाले कई विज्ञापन हैं जो हमें व्हाट्सएप पर मिलते हैं। वहीं, नया म्यूट टॉगल हाल ही के एंड्रॉइड बीटा प्लेटफॉर्म से सामने आया है। यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाट्सएप म्यूट टॉगल को कब रोल आउट करेगा लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि सार्वजनिक टेस्टिंग जल्द ही शुरू की जा सकती है।