टू-स्टेप वेरिफिकेशन से और भी सिक्योर होगा आपका व्हाट्सऐप, जानें कैसे करें यूज़

Join Us icon

अपने यूजर्स को बेहतरीन इंटरफेस व फ़ीचर्स के साथ एक सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूजर्स की प्राईवेसी व सिक्योरिटी में एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी की ओर से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानि टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को आज से सभी एंडरॉयड, विंडोज़ तथा आईओएस स्मार्टफोन्स पर जारी कर दिया है।

इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस

व्हाट्सऐप के इस नए ​फ़ीचर से यूजर्स 6 डि​जीट वाले पासवर्ड के जरिये व्हाट्सऐप पर कोई भी फोन नंबर रजिस्टर करते सकते हैं। यूजर्स की सुरक्षा के लिहाज से व्हाट्सऐप का टू स्टैप वेरिफिकेशन एक अच्छा आॅपशन है जिसके साथ आपके मैसेज तथा दूसरा मीडिया कंटेंट बिल्कुल सु​रक्षित रहेगा। गौरतलब है कि व्हाट्सऐप द्वारा बीटा वर्ज़न में इस फोन की टेस्टिंग कर तथा सुरक्षित सुनिश्चित करने के बाद ही इसे सभी फोन में जारी किया है।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन
1. सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करना होगा।
2. अपडेशन के बाद अकांउट सेटिंग्स में टू स्टेप वेरिफिकेशन का नया आॅप्शन आ जाएगा।
3. टू स्टेप वेरिफिकेशन के आॅप्शन को क्लीक करने पर आपके सामने वेरिफिकेशन इनेबल करने के आॅप्शन के साथ ही आपको पासकोड रिक्वायमेंट का मैसेज ​मिलेगा।
4. टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करने के बाद आपको 6 नंबर का पासकोड मिलेगा जिसे आपको संभाल कर रखना है। क्योकि जब भी आप अपने फोन नंबर को व्हाट्सऐप पर रजिस्टर करेंगे तब वहां यह पासकोड भरना होगा।
हां, आप डिफॉल्ट पासकोड को अपने मनचाहे पासकोड में भी बदल सकते हैं।
5. पासकोड खो जाने या भूल जाने जैसी सम्स्याओं से बचने के लिए आप अपना मेल अकाउंट बैकअप के लिए इनेबल कर सकते है।

whatsapp-two-step-verification-security

एंड-टू-एंड इंनक्रप्शन के बाद टू-स्टेप वेरिफिकेशन का फ़ीचर लाना यूजर्स की सुरक्षा के प्रति व्हाट्सऐप की संजीदगी को दर्शाता है। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों के अनुसार व्हाट्सऐप चैट मैसेज को प्रोटेक्ट करने के फ़ीचर पर भी कार्य कर रहा है तथा साथ ही सेंड हो चुके मैसेज को एडिट करने तथा डिलीट करने के फ़ीचर को भी जल्द ही लॉन्च कर सकता है।