2022 में आ सकती है दुनिया की पहली Flying Car, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

Join Us icon

फिल्मों में अब तक आपने उड़ने वाली कार देखी होगी। उस वक्त यह सोचते हैं कि काश ऐसी कार हमारे पास भी होती। तो आपको बता दूं कि जल्द ही आपका सपना सच होने वाला है। क्योंकि 2022 में उड़ने वाली कार दस्तक देने वाली है और आप उस लम्हें का गवाह बनने वाले हैं। हालांकि भारत में आने में इसे काफी समय लग जाएगा लेकिन अमेरिका में यह अगले साल दस्तक देने वाला है। फेडरल एविएशन और एडिमिनिस्ट्रेशन यूएस (Federal Aviation Administration U.S.) की ने दुनिया की पहली फ्लाइंग कार (Flying Car) यानि कि उड़ने वाली कार को मान्यता दे दी है और अगले साल इसे लॉन्च भी किया जा सकता है।

इतना जानने के बाद आपके मन में इसे लेकर कई सवाल होंगे। जैसे- कैसा होगा यह कार, कौन इसे बना रहा है, क्या खूबियों होंगी और कैसे चलेगा। तो चलिए आपके इन सभी सवालों का जबवा एक-एक कर देते हैं। इसे भी पढ़ें: 5G के लिए Airtel का बड़ा प्लान तैयार, Jio को चुनौती देने के लिए Qualcomm से मिलाया हाथ, जानें कब होगा लॉन्च

जानें किसने बनाया फ्लाइंग कार को
विश्व के पहले उड़ने वाली कार (Flying Car) को बनाने का श्रेय जाता है जाता है अमेरिका के मैसेसुसेट्स बेस्ड कंपनी टेराफुजिया की ट्रांजियन को (Massachusetts, Terrafugia, Transition)। इसे हाल में FAA द्वारा स्पेशल लाइट सपोर्ट एयरक्राफ्ट, यानी कि उड़ने वाली कार के लिए मंजूरी मिली है। यह रिपोर्ट सबसे पहले फोब्स द्वारा प्रकाशित की गई है। कंपनी 2006 से ही इसके डिजाइन पर काम कर रही थी और हाल में उसने 80 दिनों की टेस्टिंग पूरी ली है।

क्या है खूबियां
ट्रांजिशन द्वारा बनाई गई इस Flying Car की खूबियां सुनकार आप थोड़े हैरान भी हो जा जाएंगे। वैसे तो इसकी लंबाई 27 फुट है और लेकिन उसे कुछ मिनट मे फोल्ड कर छोटा किया जा सकता है और यह काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। इसमें दो मोड हैं Flight mode और Drive Mode। Flight mode में इसकी लंबाई, चौड़ाई और उंचाई क्रमशः 7.5 फिट x 27.2 फिट X 19.5 फिट होती है। वहीं ड्राइव मोड में यह काफी छोटो हो जाता है। हालांकि लंबाई और उंचाई वही 7.5 फिट और 19.5 फिट ही रहते हैं सिर्फ चौड़ाई 27.2 फिट से सिमट कर सिर्फ 6.9 फिट ही रह जाता है। इसे भी पढ़ें: Vivo ने कम की 32MP सेल्फी कैमरा वाले वीवो V20 SE की कीमत, अब इस प्राइस में हो रही बिक्री

Drive Mode में आप इसे सड़क पर लेकर उतर सकते हैं जबकि Flight mode में यह हवा में उड़ान भरेगा। हालांकि यहां पर सवाल जरूर होगा कि सड़क के लिए और हवा में उड़ने के लिए किस तरह के फ्यूल का उपयोग किया गया है तो बता दूं कि कंपनी ने इसमें 91 ऑक्टेन गैस का उपयोग किया है और यह हवा में उड़ने और रोड पर चलने दोनों में सक्षम है।

इन सब खूबियों के बाद एक बात कही जा सकती है कि ड्राइव मोड के लिए इसमें हाईब्रीड इलेक्ट्रिक मोटर लगा है। यानी सड़क पर फ्यूल की भी बचत करेगा। रही बात सेफ्टी की तो इसमें सभी आधुनिक उपकरणों के साथ एयरबैग भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इस फ्लाइंग कार में तीन कैमरे लगे हैं।

इस कार की जमीन पर टॉप स्पीड 100 माइल्स यानी 161 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। वहीं एयरबोर्न रेंज 400 माइल्स की है जो लगभग 644 किलोमीटर की है। यानी आसमान में ही इसकी असली उड़ान है।

क्या आप उड़ा पाएंगे
अब अंत में सवाल यही होगा कि क्या इसे हम उड़ा पाएंगे? तो आपको बता दूं कि फिलहाल आपको यह खुशी नहीं मिलेगी। क्योंकि इस फ्लाइंग कार के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही स्पोर्ट पाइलट सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here