10.1-इंच डिस्प्ले वाला ये Smart Digital Picture Frame भारत में लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम

XElectron ने भारत में ARZOPA D10 WiFi Smart Digital Picture Frame लॉन्च किया है। यह स्मार्ट डिजिटल फोटो फ्रेम स्मार्टफोन में मौजूद फोटो और वीडियो को घर की दीवार, टेबल या किसी अन्य जगह पर डिस्प्ले करने की सुविधा देता है। इसमें 10.1-इंच HD IPS टचस्क्रीन, WiFi कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए रिमोट फोटो-वीडियो शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी मदद से यूजर्स घर से दूर रहते हुए भी फ्रेम पर फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
ARZOPA D10 WiFi Smart Digital Picture Frame फीचर्स
ARZOPA D10 में 10.1-इंच HD IPS टचस्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 1280×800 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। कंपनी के अनुसार, यह स्क्रीन फोटो और वीडियो को साफ और डिटेल्ड में दिखाती है। टचस्क्रीन की मदद से यूजर्स फोटो, वीडियो और अन्य डिस्प्ले सेटिंग्स को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।
ARZOPA D10 WiFi Smart Digital Picture Frame की खास खूबियों में WiFi कनेक्टिविटी और रिमोट शेयरिंग शामिल हैं। यूजर्स इसे ARZOPA App से कनेक्ट करके अपने स्मार्टफोन से सीधे फोटो और वीडियो फ्रेम पर भेज सकते हैं। खास बात यह है कि नई फोटो भेजने के लिए यूजर का घर पर मौजूद होना जरूरी नहीं है। यानी परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों में रहते हुए भी फ्रेम पर यादें शेयर कर सकते हैं।
ARZOPA D10 में 32GB का इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है। जिसमें फोटो और वीडियो सेव किए जा सकते हैं। कंपनी इसमें अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी दे रही है, जिससे कलेक्शन मैनेज करना आसान हो सकता है।
ARZOPA D10 में Auto-Rotate फीचर दिया गया है। जो फ्रेम की पोजीशन के हिसाब से स्क्रीन को पोर्ट्रेट या लैंडस्केप मोड में अपने आप एडजस्ट कर सकता है। इसमें Multi-User Sharing फीचर भी है। इसकी मदद से परिवार के कई सदस्य और दोस्त ARZOPA App के जरिए फ्रेम पर अपनी फोटो रिमोटली शेयर कर सकते हैं।
ARZOPA D10 Android और iOS दोनों स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है। यानी दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स ऐप के जरिए डिजिटल फोटो फ्रेम को कनेक्ट और मैनेज कर सकते हैं।
ARZOPA D10 की कीमत और उपलब्धता
ARZOPA D10 WiFi Smart Digital Picture Frame की कीमत 8,990 रुपये रखी गई है। यह प्रीमियम Gold फिनिश में उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।