XElectron का 15.6-इंच डिजिटल फोटो फ्रेम लॉन्च, Wi-Fi और 32GB स्टोरेज के साथ कीमत 10,990 रुपये

Join Us icon

XElectron ने भारत में अपना नया 15.6-इंच बड़ा Digital Photo Frame लॉन्च किया है। ब्रांड के अनुसार इस डिजिटल फोटो फ्रेम को खास तौर पर घर लगाने और फेस्टिव सीजन में गिफ्ट देने के लिए पेश किया गया है। इसमें फुल HD IPS टचस्क्रीन, Wi-Fi कनेक्टिविटी और 32GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स तस्वीरों को डिजिटल फ्रेम पर दिखा सकते हैं और स्मार्टफोन से घर से दूर मेंबर्स के साथ भी फोटो शेयर कर सकते हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

XElectron डिजिटल फोटो फ्रेम की कीमत

XElectron के नए 15.6-इंच डिजिटल फोटो फ्रेम की फेस्टिव कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इसकी रेगुलर कीमत 11,990 रुपये है। यानी फेस्टिव ऑफर के तहत इसे 1,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें वुडन-लुक बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार , इसका डिजाइन घर की अलग-अलग जगहों के लिए सही साबित हो सकता है। यह डिजिटल फोटो फ्रेम दिवाली, जन्मदिन, सालगिरह और अन्य खास इवेंट पर गिफ्ट देने का भी अच्छा विकल्प है।

XElectron डिजिटल फोटो फ्रेम के फीचर्स

XElectron के डिजिटल फोटो फ्रेम में 15.6-इंच की फुल HD IPS टचस्क्रीन दी गई है। इस पर 1920 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। इस बड़ी स्क्रीन पर तस्वीरें साफ और डिटेल में दिखाई देती हैं। इसे घर के लिविंग रूम, बेडरूम या किसी दूसरी जगह पर रखकर डिजिटल फोटो डिस्प्ले की तरह उपयोग किया जा सकता है।

इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी और Frameo App का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने कम्पैटिबल स्मार्टफोन से दूर बैठे भी फोटो फ्रेम पर तस्वीरें भेज सकते हैं। यह फीचर उनके लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके घर के मेंबर्स अलग-अलग शहरों में रहते हैं और एक-दूसरे के साथ यादगार तस्वीरें शेयर करना चाहते हैं।

डिवाइस में 32GB का इनबिल्ट स्टोरेज है। फोटो ट्रांसफर करने के लिए SD कार्ड स्लॉट और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट भी मिलते हैं। इससे यूजर्स को तस्वीरें ट्रांसफर करने के लिए अलग-अलग कनेक्टिविटी विकल्प मिल जाते हैं।

यदि आप भी अपने लिए या किसी गिफ्ट देने के लिए यूनिक डिवाइस देख रहे हैं तो इसे ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। 91मोबाइल्स की साइट पर टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here