
शाओमी की फ्लैगशिप श्रृंखला 15 आने वाले 29 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्मार्टफोंस आएंगे। वहीं, पेश होने से पहले दोनों के डिजाइन का आधिकारिक तौर पर खुलासा हो गया है। कंपनी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दोनों मॉडल्स नैरो और सममित बेजेल्स के साथ सामने आए हैं। जो अलग लुक देते हैं। इसके साथ ही मोबाइल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी मिली है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 15 सीरीज डिजाइन
- Xiaomi 15 सीरीज में स्लीक, प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। दोनों मॉडल हल्के और पतले हैं।
- शाओमी 15 प्रो में अतिरिक्त मजबूती के लिए Xiaomi Longjing Glass 2.0 लगा हुआ है।
- Xiaomi 15 सीरीज को एविएशन-ग्रेड एल्यूमीनियम से क्रेटर लेंस डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। जो एक स्टाइलिश और मजबूत फ्रेम है।
- प्रो मॉडल में एक सिरेमिक लेंस डेको भी शामिल है, जो अधिक पॉलिश लुक देता है।
- Xiaomi 15 Pro का वजन 213 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 8.35 मिमी बताई गई है।
- पीछे की तरफ देखें तो फोंस में थोड़ा सा प्रोजेक्शन वाला चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसके ऊपरी बाएँ कोने पर गोल किनारे हैं।
- कैमरा मॉड्यूल के अंदर चार गोलाकार कटआउट हैं और उनमें से तीन में कैमरा सेंसर लगे हैं। साथ में Leica ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।
Xiaomi 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 15 में 6.36 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें ब्राइटर पैनल और 120Hz का रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी। जबकि प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले और डॉल्बी विजन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
- चिपसेट: ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 15 सीरीज फोंस में हाल ही में लाया गया Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। यह अब तक का सबेस तेज प्रोसेसर होने का दावा है।
- कैमरा: Leica के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखते हुए Xiaomi 15 सीरीज फोंस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। अफवाह है कि प्रो में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड सेंसर लगाया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 15 स्मार्टफोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि 15 प्रो में 5,400mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग व 90W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- ओएस: यह शाओमी 15 सीरीज मोबाइल्स एंड्राइड 15 के साथ HyperOS 2.0 पर रन होंगे।













