28 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, कीमतें हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/xiaomi-17-ultra-price-.jpg

Xiaomi अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। नए लीक के अनुसार Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च 28 फरवरी को हो सकता है। इसके साथ ही इनकी कीमत भी सामने आई है। बता दें कि यह मॉडल्स पहले ही चीन में आ चुके हैं और अब इन्हें ग्लोबली लाया जा रहा है। इस सीरीज में और भी मॉडल्स हैं, लेकिन सिर्फ इन दो डिवाइस को एंट्री मिलेगी। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट को विस्तार से जानते हैं।

Dealabs की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फरवरी के आखिर यानी 28 तारिख को इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 प्रीमियम कैटेगरी में रखा जा सकता है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल EUR 999 (लगभग 1.07 लाख रुपये) में आ सकता है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,099 (करीब 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। इसके 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,499 (लगभग 1.61 लाख रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत EUR 1,699 (करीब 1.83 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि इनकी इंडिया कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही रखी जा सकती है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi 17 को ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पिंक रंगों में पेश किया जा सकता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra वर्जन ब्लैक, वाइट और ग्रीन शेड्स में आ सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो दोनों फोन HyperOS 3 पर रन कर सकते हैं, जो Android 16 पर बेस्ड होगा। इनमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। Xiaomi 17 में 6,330mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। चीन में लॉन्च वर्जन में 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ग्लोबल मॉडल में भी यही फीचर्स मिलने की संभावना है। जबकि अल्ट्रा मॉडल में बड़ा डिस्प्ले होगा। साथ ही कैमरा ज्यादा एडवांस रखा जाएगा।

यदि लीक कीमतें सही साबित होती हैं तो Xiaomi 17 और 17 Ultra मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25OnePlus 15Galaxy S25 Ultra, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप अगले हफ्ते तगड़े फ्लैगशिप और फोटोग्राफी फोकस वाले फोंस लेना चाहते हैं तो Xiaomi 17 और 17 Ultra के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।