Xiaomi 17 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जल्द, स्टोरेज, कलर और कीमत से जुड़ी लीक डिटेल्स आई सामने

Xiaomi 17 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है इसके भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजारों में आने की चर्चा भी जोरो पर है। इसमें आने वाले डिवाइस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में पहले ही सामने आ चुके हैं। इसी बीच नए लीक में ग्लोबल मार्केट के लिए कलर ऑप्शंस, स्टोरेज वैरियंट, कीमत और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। यह डिटेल्स टिपस्टर और एक टेक वेबसाइट के जरिए शेयर की गई है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा शेयर किए गए लीक के अनुसार, Xiaomi जल्द ही Xiaomi 17 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। शुरुआत में कंपनी Xiaomi 17 और इसके हाई-एंड मॉडल Xiaomi 17 Ultra को बाजार में उतार सकती है।
बताया गया है कि स्टैंडर्ड Xiaomi 17 5G को ग्लोबल मार्केट में 12GB रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है, जिसमें 256GB और 512GB स्टोरेज शामिल होंगे। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Black, Blue और Green रंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra 5G पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। जिसमें 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। Ultra मॉडल के लिए Black, White और Green कलर वेरिएंट्स पेश हो सकते हैं।
Exclusive: Xiaomi 17 series is soon getting a global launch. Here are the storage & prices options of the phones!
Xiaomi 17 5G
– 12GB+256GB, 12GB+512GB
– Black, Blue, GreenXiaomi 17 Ultra 5G
– 16GB+512GB, 16GB+1TB
– Black, White, Green pic.twitter.com/ceaczEEZAY— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) January 27, 2026
Xiaomi 17 की कीमत को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। Notebookcheck द्वारा स्पॉट की गई जर्मन रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi 17 के 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत €1,099 यानी करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, टिप्स्टर के लीक के अनुसार Xiaomi 17 का बेस वैरियंट 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत €999 के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।
इसी रिटेलर लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि ग्लोबल यूजर्स को हार्डवेयर के मामले में थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लॉन्च होने वाला Xiaomi 17 जहां 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, वहीं ग्लोबल वर्जन में 6,330mAh की बैटरी दी सकती है। हालांकि, यह बैटरी पिछले ग्लोबल मॉडल में दी गई 5,240mAh बैटरी की तुलना में करीब 20 प्रतिशत बड़ी होगी। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को MWC 2026 के बाद ग्लोबली उपलब्ध कराया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 के बाद इन दोनों स्मार्टफोंस की ग्लोबल सेल शुरू होने की संभावना है। हमें आने वाले दिनों में Xiaomi की ओर से इन डिवाइस को लेकर और भी जानकारियां मिल सकती हैं। यदि आप भी नए फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इनका अपडेट मिलता रहेगा। हमारे साथ बने रहें।