200MP+50MP के 3 कैमरा के साथ आ सकता है Xiaomi 17 Ultra, जानकारी हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/xiaomi-17-ultra-200mp-camera-specs-leaked.jpg

Xiaomi ने चीन में कुछ हफ्तों पहले ही 17 सीरीज पेश की है। इसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max जैसे तीन फोंस आए हैं। वहीं, अब कंपनी अपने Xiaomi 17 Ultra वैरियंट को लेकर आ सकती है। इसकी जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर दी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस कैमरा वाला फोन हो सकता है। इसे साल के अंत या आने वाले साल 2026 में लाया जा सकता है। आइए, आगे लीक कैमरा डिटेल्स जानते हैं।

टिपस्टर के अनुसार आगामी Xiaomi 17 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP+50MP+ 50MP+200MP लेंस लगाए जा सकते हैं। इसका प्राइमरी सेंसर बड़े साइज वाला होने की उम्मीद है। जो अल्ट्रा हाई डायनेमिक रेंज (HDR) सपोर्ट कर सकता है। वहीं, इसका 200MP पेरिस्कोप कैमरा नई ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है। जिससे बेहतर जूम और डिटेल्ड फोटोग्राफी संभव हो सकती है।

बताया गया है कि डिवाइस के लिए फोन दो वर्जन आ सकते हैं, लेकिन दोनों में कैमरा सेंसर और लेंस कॉन्फिग्रेशन समान रह सकता है। वहीं, टॉप वर्जन में कुछ एक्सक्लूसिव फोटोग्राफी फीचर्स और सॉफ्टवेयर एन्हांसमेंट्स दिए जाने की संभावना है।

पहले की रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि Xiaomi 17 Ultra में एडवांस्ड कंटीन्यूस ऑप्टिकल जूम सिस्टम हो सकता है। जिसमें 200MP का बड़ा सेंसर और मल्टी-एलिमेंट पेरिस्कोप लेंस शामिल किए जा सकते हैं। इसमें शेयर्ड CMOS टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया जा सकता है। जिससे कैमरा स्विच किए बिना स्मूथ जूम ट्रांजिशन मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार आगामी फोन में OmniVision OV50X 50MP प्राइमरी कैमरा, Samsung JN5 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, Samsung JN5 50MP टेलीफोटो लेंस और 200MP Samsung HPE पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP OmniVision OV50M फ्रंट कैमरा हो सकता है।

Xiaomi 17 Ultra का मुकाबला आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra, Vivo X300 Pro और Oppo Find X9 Ultra जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो स्मार्टफोन में DSLR-जैसी फोटोग्राफी पसंद करते हैं। हालांकि असल टक्कर तो इन फोंस के बाजार में आने के बाद ही पता चल पाएगी।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं जो सिर्फ परफॉरमेंस ही नहीं बल्कि कैमरा के मामले में बेस्ट हो तो अपकमिंग Xiaomi 17 Ultra के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इससे जुड़े अपडेट लगातार देते रहेंगे। (सोर्स)