Xiaomi 17 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP Leica कैमरे के साथ होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/xiaomi-17-ultra-china-launch-date-25-december-confirmed.jpg

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि चीन में Xiaomi 17 Ultra 25 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Leica कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए शानदार विकल्प बनने वाला है। कंपनी ने लेटेस्ट पोस्टर में फोन को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में दर्शाया है। वहीं, इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल्स देते हैं।

डिजाइन की बात करें तो आप नीचे दिए गए पोस्टर इमेज में देख सकते हैं कि Xiaomi 17 Ultra में बैक पैनल पर सेंटर में सर्कुलर कैमरा दिया गया है। जिसके बीच में Leica की ब्रांडिंग है। इस बार वॉल्यूम बटन को अलग-अलग सर्कुलर कीज के रूप में रखा गया है। फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसके कोने बड़े और राउंडेड होंगे। जिससे इसका लुक प्रीमियम लग रहा है। वहीं, कैमरा का उभार पहले से थोड़ा छोटा लग रहा है।

Xiaomi इसे “नेक्स्ट-जेन नाइट फोटोग्राफी चैंपियन” बता रहा है। कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव मिलेंगे। फोन लो-लाइट और टेलीफोटो फोटोग्राफी के लिए शानदार साबित हो सकता है।

Xiaomi 17 Ultra के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें Omnivision का 1-इंच OV50X प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह सेंसर एडवांस LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। जिससे फायरवर्क्स या बेहद कम रोशनी वाले सीन में बेहतर डायनेमिक रेंज मिल सकती है। इसका सबसे बड़ा हाईलाइट है Samsung का 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। जो Leica APO ऑप्टिक्स के साथ सर्टिफाइड होगा। यह बड़ा मॉड्यूल वाइड रेंज में कंटीन्यूअस ऑप्टिकल जूम, शानदार मैक्रो शॉट्स और लॉन्ग डिस्टेंस पर बेहतरीन क्लैरिटी दे सकता है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार परफॉरमेंस के मामले में आगामी Xiaomi 17 Ultra को लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। अन्य फीचर्स के रूप में IP68, IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तकनीक, अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) सपोर्ट और टॉप वेरिएंट्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिल सकती है।

अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन Xiaomi 17 Ultra की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा होने का अनुमान है। जो इसे अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में रख सकती है। इस सेगमेंट में फोन का मुकाबला संभावित तौर पर Oppo Find X9 Pro और Vivo X300 Pro मॉडल्स से हो सकता है।

Xiaomi 17 Ultra उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है। जो टॉप-क्लास कैमरा, नाइट और जूम फोटोग्राफी, पावरफुल परफॉरमेंस और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स तलाश रहे हैं। यदि आप मोबाइल फोटोग्राफी और तगड़े परफॉरमेंस को आगे रखते हैं तो इस लेटेस्ट फ्लैगशिप के लिए रुक सकते हैं। यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 91मोबाइल्स पर आपको लॉन्च के दिन इसकी फुल डिटेल्स मिल जाएगी। हमारे साथ बने रहें।