Xiaomi 17 Ultra इसी महीने हो सकता है लॉन्च, कैमरा फीचर्स की जानकारी हुई लीक

Xiaomi अपने नए Xiaomi 17 Ultra को इस महीने चीन में लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में पहले ही Xiaomi 17 और 17 Pro चीन में आ चुके है। लेटेस्ट लीक में टिप्स्टर Smart Pikachu ने Xiaomi 17 Ultra की कैमरा डिटेल्स और कुछ बड़े अपग्रेड्स का खुलासा किया है। उम्मीद है यह फ्लैगशिप फोटोग्राफी प्रदान कर सकता है। जो पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार आगामी Xiaomi 17 Ultra में नया Leica लेंस कोटिंग दिया जा सकता है। जो ऑप्टिकल क्लैरिटी पर फोकस कर सकता है और फोटो में आने वाली चकाचौंध, प्रतिबिंब और ghosting जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। यह कोटिंग लाइट ट्रांसमिशन को बेहतर बना सकती है। जिससे हाई-डेफिनिशन आउटपुट और कलर्स की शुद्धता बढ़ सकती है। टिप्स्टर के अनुसार Xiaomi इस बार सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर ज्यादा निर्भर होने के बजाय ऑप्टिक्स के जरिए इमेज क्वालिटी सुधारने पर ध्यान दे सकता है।
कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मॉडल की तरह क्वाड कैमरा सेटअप देने के बजाय Xiaomi 17 Ultra में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल होने की संभावना है। जिसके बारे में कुछ दिन पूर्व लीक भी सामने आ चुका है। जिसमें 50MP के 1-इंच प्राइमरी सेंसर (संभावित रूप से OmniVision OV50X), 200MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात सामने आई थी। इनमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा फोन को जूम और डिटेलिंग के मामले में नए लेवल पर ले जा सकता है।
फोन के परफॉरमेंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6000mAh से 7000mAh साइज मिल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो ब्रांड एक बार फिर फ्लैट स्क्रीन डिजाइन दे सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसमें डुअल सैटेलाइट कनेक्टिविटी और हाई-ड्यूरेबिलिटी बॉडी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह ज्यादा प्रीमियम और मजबूत हो सकता है।
आगामी Xiaomi 17 Ultra खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। जो DSLR-जैसी फोटो क्वालिटी, हाई जूम, प्रीमियम बिल्ड और पावरफुल प्रोसेसिंग की तलाश कर रहे हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 16 Pro Max और Vivo X300 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।
यदि आप भी ऐसा ही डिवाइस लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।