
Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज चीन में लॉन्च कर दी है इसके तहत Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में प्रो मॉडल की बात कर रहे हैं। कंपनी ने इसमें OLED डिस्प्ले, नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 200MP के दो रियर कैमरे और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि फोन में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। जो इसे दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से अलग बनाता है। आइए, चाइना प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें TCL M11 मटेरियल, 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स और HBM ब्राइटनेस 2,100 निट्स है। डिस्प्ले में 0.99mm के पतले बेजल्स दिए गए हैं।
Xiaomi 18 Pro फोन की बड़ी खासियत इसका 2.66 इंच का सेकेंडरी OLED रियर डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 912×596 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस भी 4,000 निट्स तक जाती है। इस स्क्रीन पर AI से जनरेट किए गए ऐप कार्ड्स का उपयोग किया जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 Pro फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है। जो TSMC की 2nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है। इसमें 5.0GHz तक की स्पीड वाले दो प्राइम कोर और 4.0GHz तक की स्पीड वाले छह परफॉरमेंस कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 845 GPU मिलता है। फोन में LPDDR5X 9600Mbps RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।
हीट मैनेजमेंट के लिए Xiaomi 18 Pro में 4,355mm² रिंग-शेप्ड कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित Surge OS 4 पर काम करता है। इसमें Super AI 2.0 भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका मेन कैमरा 200MP SmartSens SCC80XS सेंसर है। जो f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जिसमें Samsung S5KHP5 सेंसर और OIS मिलता है। यही नहीं 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैमरा सिस्टम में Primary Color इमेज स्टाइल, कस्टमाइज करने वाले कलर पैलेट, Legendary Moments इमेजिंग और OpenGate वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन को 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही 22.5W वायर्ड और 20W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 18 Pro फोन में USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, Wi-Fi 7 और UWB सपोर्ट मिलता है। इसमें IR ब्लास्टर, X-axis लीनियर मोटर, चार माइक्रोफोन और एक अलग AI फिजिकल बटन भी दिया गया है। अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। इसका वजन वैरियंट के अनुसार 203 से 208 ग्राम और मोटाई 8.46mm है। जबकि Starry Blue मॉडल की मोटाई 8.56mm है।
Xiaomi 18 Pro की कीमत
Xiaomi 18 Pro को चीन में पांच स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 5,999 युआन यानी लगभग 85,900 रुपये, 12GB + 512GB वैरियंट 6,999 युआन लगभग 1,00,200 रुपये, 16GB + 512GB मॉडल 7,999 युआन लगभग 1,14,500 रुपये, 16GB + 1TB स्टोरेज 8,999 युआन लगभग 1,28,800 रुपये और टॉप वैरियंट 16GB + 1TB Transparent Special Edition 9,999 युआन लगभग 1,42,000 रुपये का है।
Xiaomi 18 Pro फोन को Black, White, Ice Peach Pink, Starry Blue और Red Transparent कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










