लॉन्च से पहले Xiaomi 17 Ultra ग्लोबल मॉडल FCC और IMEI पर हुआ स्पॉट, सामने आई डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/xiaomi-17-ultra-photography-kit-render-triple-rear-camera-setup-leaks.jpg

Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल फोन का ग्लोबल वैरियंट FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस और IMEI डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। बता दें कि इससे पहले डिवाइस की इमेज और फीचर्स लीक हो चुके हैं। तो चलिए आगे अब तक आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

FCC लिस्टिंग में Xiaomi 17 Ultra के ग्लोबल ऑप्शन को मॉडल नंबर 2512BPNDAG और FCC ID 2AFZZ2512BPN के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन HyperOS 3 पर रन कर सकता है। जो Android 16 पर आधारित होगा। FCC E-label से यह भी संकेत मिला है कि यह डिवाइस यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए इसके ग्लोबल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से FCC लिस्टिंग के अनुसार Xiaomi 17 Ultra में GSM / GPRS, WCDMA, 4G LTE और 5G नेटवर्क सपोर्ट होगा। इसके साथ ही फोन में Wi-Fi 4, Wi-Fi 5, Wi-Fi 6 और लेटेस्ट Wi-Fi 7 (802.11be) का सपोर्ट दिखा है। जो 2.4GHz, 5GHz और 6GHz बैंड्स पर काम करेगा। इसके अलावा Bluetooth BR/EDR/LE और NFC सपोर्ट की पुष्टि हुई है।

FCC सर्टिफिकेशन में यह भी देखा जा सकता है कि आगामी Xiaomi 17 Ultra में वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। लिस्टिंग में Wireless Power Transfer (WPT) को 110-148kHz रेंज में सपोर्ट करने की जानकारी दी गई है। हालांकि वायरलेस चार्जिंग का सटीक वॉटेज अभी सामने नहीं आया है। वहीं, IMEI डेटाबेस के अनुसार मॉडल नंबर 2512BPNDAG आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 Ultra से जुड़ा हुआ है।

कुछ हफ्तों पहले Xiaomi 17 Ultra की स्पाय तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिली है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें OmniVision OV50X 1-इंच सेंसर उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा Samsung ISOCELL HP5 सेंसर पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

पूर्व लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh से 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो पावर यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड हो सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार Xiaomi 17 Ultra होम मार्केट चीन में 26 दिसंबर 2025 को लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल 2026 की शुरुआत में एंट्री संभव हो सकती है।

आगामी Xiaomi 17 Ultra उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो DSLR-जैसी फोटोग्राफी, हाई जूम, प्रीमियम बिल्ड और पावरफुल चिपसेट की तलाश में हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 UltraiPhone 16 Pro Max और Vivo X300 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।

यदि आप भी ऐसा ही तगड़ा डिवाइस लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके बारे में आगे भी अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।