लॉन्च से पहले Xiaomi 17 Ultra की इमेज लीक, नया डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max होम मार्केट चीन में लॉन्च हो चुके हैं। यह आने वाले नए साल में इंडिया में भी आ सकते हैं। इसी बीच इस सीरीज के सबसे एडवांस फ्लैगशिप मॉडल Xiaomi 17 Ultra की चर्चा जोर पकड़ रही है। बताया जा रहा है कि यह चीन में इस महीने लॉन्च हो सकता है। वहीं, पेश होने से पहले नए लीक में फोन की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आगामी फोन कैसा हो सकता है और इसमें खूबियां कैसी दी जा सकती हैं।
लीक इमेज में देखा जा सकता है कि Xiaomi इस बार अपने Ultra मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। जहां पूर्व मॉडल Xiaomi 15 Ultra में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra में ज्यादा कॉम्पैक्ट कैमरा लेआउट नजर आया है। इस सेटअप में तीन सेंसर हैं, जिनमें से एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की तरह लग रहा है। इसके साथ एक LED फ्लैश और दो अन्य सेंसर कटआउट्स भी नजर आते हैं। फोन के बैक पर मेटल फ्रेम और स्क्रू कटआउट्स भी दिख रहे हैं। जो इसे अधिक इंडस्ट्रियल और प्रीमियम फील दे सकते हैं।
यह सिर्फ लीक डिजाइन है इसलिए देखना होगा की आगे यह सटीक साबित होता है या नहीं। इसलिए आप को फोन की असल जानकारी आने का वेट करना होगा।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का 1-इंच प्राइमरी सेंसर (संभावित तौर पर OmniVision OV50X), 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। यह चेंज पूर्व के क्वाड-कैमरा सेटअप से अलग ट्रिपल-कैमरा वाला है। यह संभवतः कैमरा क्वालिटी को सेंसर साइज और प्रोसेसिंग पर फोकस करके बेहतर बनाने की कोशिश हो सकती है।
फोन के परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात पहले ही सामने आ चुकी है। जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। बैटरी को लेकर लीक में 6,000mAh से 7,000mAh तक का साइज दिया जा सकता है। यह भी बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
आगामी Xiaomi 17 Ultra उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। जो DSLR-जैसी फोटो क्वालिटी, हाई जूम, प्रीमियम बिल्ड और पावरफुल प्रोसेसिंग की तलाश में हैं। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 16 Pro Max और Vivo X300 Pro जैसे मोबाइल्स से होने की उम्मीद है।
यदि आप भी ऐसा ही तगड़ा डिवाइस लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स आपको लगातार इसका अपडेट देगा। हमारे साथ बने रहें।