Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में मार्च में हो सकते हैं लॉन्च, नहीं आएंगे Pro मॉडल्स

Xiaomi 17 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है, लेकिन ब्रांड ने इसके इंडिया या ग्लोबल लॉन्च का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच खबर है कि इस बार Xiaomi अपनी फ्लैगशिप रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकती है। लीक के अनुसार कंपनी Mobile World Congress (MWC) से पहले ही Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि Xiaomi 17 सीरीज मार्च की शुरुआत में भारतीय बाजार में आ सकती है। आइए, पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max मॉडल्स को सिर्फ चीन तक ही सीमित रखा जा सकता है। बताया गया है कि Xiaomi 17 Ultra Leica Edition को 28 फरवरी तक कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। जिसमें तगड़ा कैमरा अनुभव मिल सकता है।
Xiaomi 17 and 17 Ultra are being launched ahead of MWC
India launch towards early March
Sadly no Pro series for Global markets
Xiaomi 17 Ultra Leica Edition coming to select Global markets by 28th Feb
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) February 2, 2026
परफॉरमेंस की बात करें तो चीन में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों ही Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं। अल्ट्रा फोन 6.9-इंच के बड़े LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेगमेंट में Xiaomi 17 Ultra सबसे अलग साबित हुआ है। इसमें Leica ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का पावरफुल टेलीफोटो कैमरा लगा है। यह सेटअप खास तौर पर लैंडस्केप, पोर्ट्रेट और स्ट्रीट फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Xiaomi ने इसके साथ नया फोटोग्राफी किट भी पेश किया है। जिसमें रीडिजाइन्ड एर्गोनॉमिक ग्रिप और मैग्नेटिक अटैचमेंट सपोर्ट मिलता है। जिससे यह फोन कैमरा लवर्स के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन जाता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,800mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बेस मॉडल Xiaomi 17 फोन 6.3-इंच के कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसके बावजूद इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में खास बनाती है। कैमरा सेटअप में इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जिसमें Leica 60mm फ्लोटिंग लेंस डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो छोटा फोन चाहते हैं, लेकिन कैमरा और परफॉरमेंस शानदार पसंद करते हैं।
नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को देखते हुए Xiaomi 17 Ultra की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में यह फोन आगामी Vivo X300 Ultra और OPPO Find X9 Pro जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है। आप आगे भी ऐसे ही अपडेट के 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।