Xiaomi 17T Pro की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 12GB RAM और Dimensity 9500 की मिली जानकारी

Join Us icon

शाओमी 17टी सीरीज लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो मोबाइल फोन Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro लेकर आएगी। बीते दिनों इन्हीं में से एक शाओमी 17टी गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था और मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आई थी। वहीं अब शाओमी 17टी प्रो 5जी फोन की जानकारी भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। यह शाओमी फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है जहां रैम, प्रोसेसर का खुलासा हो गया है।

Xiaomi 17T Pro को गीकबेंच पर 2602EPTC0G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस मोबाइल को सिंगल-कोर में 974 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं वहीं शाओमी 17टी प्रो को मल्टी-कोर में 1134 स्कोर मिले हैं। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि शाओमी 17टी प्रो MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गीकबेंच के मुताबिक Xiaomi 17T Pro में ग्राफिक्स के लिए Mali-G1-Ultra MC12 GPU दिया जाएगा। लिस्टिंग में फोन को 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसका 8GB RAM वेरिएंट भी लाया जा सकता है।

Xiaomi 17T Pro के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Xiaomi 17T की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर चिपसेट है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस शाओमी 5जी फोन में Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है।

Xiaomi 17T को Leica कैमरा पर लाया जाएगा। लीक के अनुसार मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 17टी को लेईका ट्यून्ड 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए शाओमी 17टी 5जी फोन को 6500mAh battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट फोन हो सकता है जिसके 6.5-इंच या इससे भी छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here