7 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi 18 Fold, मिलेगा 7.58-इंच डिस्प्ले और Xring O3 प्रोसेसर

Join Us icon

Xiaomi अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold को 7 सितंबर को चीन में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह Xiaomi का नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन होगा। जिसमें कंपनी का नया Xring O3 प्रोसेसर मिलेगा। फोन को खास Mid-Fold डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। जबकि इसके कैमरा सिस्टम को Leica के साथ मिलकर बनाया गया है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Fold डिजाइन और खूबियां

Xiaomi 18 Fold के डिजाइन को कंपनी ने “Mid-Fold” नाम दिया है। इसका मकसद बड़े फोल्डेबल फोन के बड़े डिस्प्ले और छोटे फोल्डेबल फोन की आसान पोर्टेबिलिटी के बीच बैलेंस बनाना है। फोन बंद होने पर लगभग पासपोर्ट के आकार का होगा और कंपनी के मुताबिक इसे एक हाथ से उपयोग करना आसान होगा। ओपन होने पर इसमें बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। जो मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने के लिए उपयोगी होगा।

Xiaomi 18 Fold में 5.38 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। फोन खोलने पर 7.58 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले दिया जाएगा। Xiaomi ने फोन की पहली आधिकारिक झलक भी शेयर की है। जिसे आप इमेज में देख सकते हैं। फोन का रेड कलर का मॉडल दिखाया गया है, जिसमें ऊपर की कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरे और LED फ्लैश दिखाई देते हैं।

Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi 18 Fold के कैमरा सेटअप को Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। फोल्डेबल फोन में नया “Dragon Bone” हिंज दिया जाएगा। Xiaomi ने इसके लिए नई टेस्टिंग तकनीक भी तैयार की है। जिससे फोन के बार-बार खुलने और बंद होने के दौरान मजबूती रहेगी।

Xiaomi 18 Fold में कंपनी का नया Xring O3 प्रोसेसर मिलेगा। यह इस प्रोसेसर वाला Xiaomi का पहला स्मार्टफोन होगा। Xring O3 को 3nm तकनीक पर तैयार किया गया है। इसमें 10 कोर हैं और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.35GHz तक की है। ग्राफिक्स के लिए इसमें 16-core G2-Ultra NX GPU दिया गया है।

Xiaomi का दावा है कि नया GPU पिछली पीढ़ी की तुलना में ग्राफिक्स परफॉरमेंस में 85 फीसदी तक बेहतर है और बिजली की खपत को 64 फीसदी तक कम करता है। फोन में LPDDR6 RAM का उपयोग किया जाएगा। जिसे CXMT ने बनाया है। इसके अलावा Xiaomi 18 Fold में Surge OS 4 और कंपनी का MiMo AI मॉडल भी मिलेगा।

Xiaomi Pad 9 Pro Max भी होगा लॉन्च

Xiaomi 18 Fold के साथ Xiaomi Pad 9 Pro Max भी पेश किया जाएगा। टैबलेट में भी Xring O3 प्रोसेसर मिलेगा। यह Geekbench पर M367FC मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हो चुका है। जहां इसे सिंगल-कोर में 3,710 अंक और मल्टी-कोर में 14,319 अंक मिले।

टैबलेट में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी और 120W चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। यह वीडियो एडिटिंग, ड्रॉइंग और मल्टीटास्किंग के लिए चीन में बढ़िया विकल्प हो सकता है।

Xiaomi 18 Fold और Pad 9 Pro Max को 7 सितंबर को शाम 7 बजे चीन में होने वाले Xiaomi के ऑटम फ्लैगशिप लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। इसी दौरान Xiaomi N70 Pro, N70 Max और N90 Max इलेक्ट्रिक कार से भी पर्दा उठेगा। यदि आप नया फोल्ड फोन लेना चाहते हैं तो हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here