
Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को आने वाले महीनों में लेकर आ सकता है। इस लाइनअप में Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि ब्रांड ने इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले नए लीक में खास तौर पर 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 18 Pro Max कैमरा डिटेल्स लीक
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max में 200MP का बड़ा प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि इसमें नई पीढ़ी की LOFIC तकनीक देखने को मिल सकती है। जो लो-लाइट कंडीशन में बेहतर डायनामिक रेंज देने में मदद कर सकती है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max फोन में 200MP टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है। यह 1/1.56-इंच सेंसर हो सकता है। जिसमें 3x फोकल लेंथ और F2.4 अपर्चर मिलने की संभावना है। दावा किया जा रहा है कि यह कैमरा क्लोज-अप, मैक्रो और टेलीफोटो फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Xiaomi इस बार सेंसर और लेंस असेंबली को पूरी तरह नए तरीके से डिजाइन कर सकता है। ऐसे में कैमरा क्वालिटी में बड़ा अपग्रेड संभव हो सकता है।
Xiaomi 18 Pro Max स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
अब तक आई रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह कंपनी का आगामी फ्लैगशिप प्रोसेसर है। जिससे हाई-एंड परफॉरमेंस और बेहतर AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 बेस्ड HyperOS 4 पर लॉन्च हो सकता है।
लीक्स के अनुसार आगामी Xiaomi 18 Pro Max में 6.9-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में करीब 8500mAh की बड़ी बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। वहीं, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Xiaomi 18 Pro Max में पूर्व मॉडल की तरह रियर डिस्प्ले कॉन्सेप्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बार सेकेंडरी स्क्रीन को AI-पावर्ड स्मार्ट विंडो के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है। जो पहले से बेहतर हो सकती है।

फिलहाल कंपनी की तरफ से लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज को सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद अन्य बाजारों में एंट्री हो सकती है। उम्मीद है आने वाले महीनों में इस फ्लैगशिप लाइनअप से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ सकती हैं। यदि आप इन फोंस को लेने की इच्छा रखते हैं तो वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार जानकारी मिलती रहेगी।











