
Xiaomi की अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 अभी से चर्चा में बनी हुई है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने लीक में इस अपकमिंग लाइनअप के टॉप मॉडल Xiaomi 18 Pro Max के डिस्प्ले और चिपसेट से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। जिससे लगता है कि कंपनी इस बार बड़े अपग्रेड्स प्रदान कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार यह डिवाइस Qualcomm के नेक्स्ट-जनरेशन चिपसेट SM8975 के साथ आ सकता है, जिसे मार्केट में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप सेगमेंट में टॉप-लेवल परफॉरमेंस देने वाला बन सकता है। इसके साथ ही Xiaomi 18 Pro Max फोन में करीब 6.9-इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है।
Xiaomi 18 Pro Max डिवाइस के प्रोटोटाइप में कुछ हार्डवेयर अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसमें सिमेट्रिकल डुअल-स्पीकर सेटअप और बड़ा X-axis लीनियर मोटर दिया जा सकता है, जिससे हैप्टिक फीडबैक पहले से ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड हो सकता है। शुरुआती इंजीनियरिंग यूनिट्स में बेहतर वाइब्रेशन रिस्पॉन्स की भी बात सामने आई है, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकता है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो पहले की लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Xiaomi 18 Pro Max में 200MP का बड़ा 1/1.28-इंच प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इसके साथ LOFIC HDR 3.0 सपोर्ट और लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है, जो हाई-एंड जूम और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस दे सकता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड के लिए 50MP सेंसर मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि Xiaomi 18 Pro Max डिवाइस में पिछले मॉडल की तरह रियर डिस्प्ले भी मिल सकता है, लेकिन इस बार इसे AI के साथ ज्यादा एडवांस बनाया जा सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस HyperOS 4 बेस्ड Android 17 पर रन कर सकता है।
Xiaomi 18 Pro Max को बड़े डिस्प्ले, पावरफुल परफॉरमेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स वाले प्रीमियम फ्लैगशिप के रूप में देखा जा सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Xiaomi 18 सीरीज के इस साल सितंबर में चीन में पेश होने की उम्मीद है। जिसमें Xiaomi 18, 18 Pro और 18 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो तगड़े परफॉरमेंस के साथ-साथ प्रो-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। हालांकि इसके आने में समय है इसलिए आप मौजूदा Xiaomi 17 लाइनअप भी ले सकते हैं। हम आपको आगे भी नई जनजारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











