Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा फुल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन, सेल्फी और रियर कैमरा के लिए मिलेगा अनोखा डिजाइन

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। शाओमी ने इन तीनों स्मार्टफोन के डिजाइन का पेटेंट चाइना नेशनल इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन (CNIPA) में फाइल किया है। शाओमी के इन तीनों स्मार्टफोन के पेटेंट को 91mobiles ने स्पॉट किया है। शाओमी के तीन नए स्मार्टफोन में दो स्मार्टफोन स्लाइडर मैकेनिज्म और एक रोटेटिंग पॉप अप कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया है। ऐसे में इस फ़ोन में कंप्लीट डिस्प्ले एक्सपीरियंस के लिए पंच होल और नॉच दोनों ही नहीं दिया जाएगा। यहां हम आपको शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के डिजाइन पेटेंट के बारे में बता रहे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं Xiaomi के स्लाइडर मैकेनिज्म वाले फोन की जो दाईं ओर से स्लाइड करते हुए ओपन होता है। इस स्लाइडर में फ्रंट के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बैक के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यानी शाओमी के इस फोन में कुल सात कैमरा सेंसर मिलते हैं। इस फोन में गेमिंग और वीडियो देखने के लिए फुल डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। यह भी पढ़ें :  Redmi Note 10S 4G vs Realme 8 5G, 4जी की ताकत या 5जी की स्पीड

दूसरे स्लाइडर डिजाइन की बात करें तो यह Mi Mix 3 की तरह है। इस फोन में स्क्रीन नीचे स्लाइड करने पर फ्रंट कैमरा दिखाी देता है। ऐसा लग रहा है कि फोन में मैनुअल स्लाइडिंग दिया जा सकता है। संभव है कि फोन में कैमरा ओपन करने पर यह ऑटोमैटिक ओपन हो जाए। फ्रंट में तीन कटआउट, जिसमें एक बड़ा कैमरा सेंसर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही दो रेगुलर सेंसर लगते हैं। संभव है कि यह LED फ्लैश भी हो सकते हैं। दूसरे स्मार्टफोन के पेटेंट में रियर कैमरा सेटअप का डिजाइन देखने को नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें :  Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G और Galaxy A22 4G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक


Xiaomi के तीसरे पेटेंट की बात करें तो इसमें पॉप-अप कैमरा मैकेनिज्म दिया जा सकता है। इस फोन में भी कंप्लीट डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें कैमरा सेंसर वर्टिकली अरेंज किए गए हैं। हालांकि इस कैमरा सेटअप में दिए दो कैमरा सेंसर पॉप अप मैकेनिज्म के साथ आते हैं जो सेल्फी कैमरा का भी काम करेंगे। शाओमी ने इन तीनों स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन का पेटेंट करवाया है ऐसे में अभी इन स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here