Mi Band 6 भारत में 30 स्पोर्टस मोड, बड़ी डिस्प्ले और दमदार फिटनेस फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

Xiaomi ने भारत में अपने मेगा लॉन्च इवेंट Mi Smarter Living 2022 में Mi Band 6 को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह फिटनेस ट्रेकर पिछले साल लॉन्च किए Mi Band 5 का सक्सेसर है। इस फिटनेस बैंड के साथ-साथ कंपनी भारत में नेक्स्ट जेनेरेशन Mi Notebook लैपटॉप और Mi smart TV को भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही Xiaomi ने भारत में अपना पहला Wi-Fi राउटर और नया सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च किया है।

शाओमी ने पिछले साल के मुकाबले Mi Band 6 में कुछ अपग्रेड किए हैं। लेटेस्ट बेंड में कंपनी ने 1.56-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 15 नए फिटनेस मोड दिए हैं। इसके साथ ही यह फिटनेस ट्रेकर छह अलग अलग वर्कआउट को ऑटो डिटेक्ट कर लेता है। इसे साथ ही इसमें SpO2 मॉनीटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग फ़ीचर भी दिया गया है।

Mi Band 6 कीमत

mi-band-6

शाओमी ने Mi Band 6 को भारत में 3,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस बेंड की कीमत Mi band 5 से ज़्यादा है। शाओमी के इस बेंड को 30 अगस्त से Mi.com, Mi Homes, Amazon.in और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे यूजर्स जिनके पास फिलहाल कोई भी Mi Band मौजूद है उन्हें नए बैंड पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Mi Band 6 फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Mi Band 6 को चेंज किए जाने वाले स्ट्रैप के साथ पेश किया है। ये स्ट्रैप ब्लैक, ऑरेंज, ओलिव, यल्लो, आओरी और ब्लू कलर में आएंगे, जिन्हें यूजर्स को अलग से खरीदना होगा। शाओमी के लेटेस्ट फिटनेस बेंट में 1.56-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 60 वॉच फेस दिए गए हैं। शाओमी की Mi Wear ऐप की मदद से इन वॉचफेस को यूज किया जा सकता है। यह बैंड Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ कनेक्ट की जा सकती है। यह भी पढ़ें : Mi NoteBook Ultra और NoteBook Pro भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

mi-band-6

Mi Band 6 में तीस से ज्यादा फिटनेस मोड दिए गए हैं। इससे पहले Mi Band 5 में 15 मोड दिए गए थे। इस फिटनेस बैंड में SpO2 मॉनीटर के साथ-साथ हार्ट रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 दिया गया है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में लॉन्च की दमदार Mi TV 5X स्मार्ट टीवी लाइनअप, जानें क़ीमत और फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here