Xiaomi ने भारत में लॉन्च की दमदार Mi TV 5X स्मार्ट टीवी लाइनअप, जानें क़ीमत और फीचर्स

Join Us icon

शाओमी ने भारत में Mi TV 5X स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने Xiaomi Smarter Living 2022 इवेंट में इस स्मार्ट टीवी के साथ Mi Band 6 और Mi Notebook की नई सीरीज को लॉन्च किया है। Mi TV 5X स्मार्ट टीवी कंपनी के पिछे साल लॉन्च किए Mi TV 4X लाइनअप का अपग्रेड है। लेटेस्ट Mi TV 5X स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 40W स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किया है। यहां हम आपको शाओमी के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी सीरीज Mi TV 5X की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Mi TV 5X स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Mi TV 5X स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें Vivid Picture Engine 2 दिया गया है, जो बेहतर सेचुरेशन लेवल और शार्प डिटेल प्रोवाइड करता है।इसके साथ ही इस स्मार्ट टीवी में अडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर के लिए फोटोइलेक्ट्रिक सेंसर दिए गए हैं। नए Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में काफी पतले बैजल दिए हैं। इस टीवी का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 96.6 प्रतिशत है। टीवी का रेजलूशन 4K है। शाओमी का यह टीवी Dolby Vision, Hybrid Log Gamma, HDR 10, और HDR 10+ सपोर्ट ऑफर करता है। शाओमी के लेटेस्ट टीवी में 40W स्टीरियो स्पीकर (43 इंच मॉडल में 30W के स्पीकर) Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किए गए हैं।

xiaomi-imbd

Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में कंपनी ने नया PatchWall 4 इंटरफेस दिया है जो Android TV 10 पर बेस्ड है। यह पहले के मुकाबले लाइट, फास्ट और ज्यादा रिस्पॉन्सिव है। Xiaomi ने IMDb के पार्टनशिप की है जो 30 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से कंटेंट शो करता है। PatchWall 4 में 75 से ज्यादा लाइव चैनल फ्री दिए गए हैं। इसके साथ ही टीवी में किड्स और सेफ सर्च मोड दिया गया है। Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में बिल्ट इन क्रोमकास्ट फ़ीचर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Xiaomi का कहना है Mi TV 5X स्मार्ट टीवी में Google Assistant सर्विस दिया गया है। इसके साथ ही टीवी में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, दो USB पोर्ट और बिल्ट इन ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। शाओमी के लेटेस्ट टीवी में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही ये टीवी 64-बिट क्वाड कोर A55 CPU और Mali G52 MP2 GPU के साथ आते हैं। यह भी पढ़ें : Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

mi-tv-5x-1

Mi TV 5X कीमत

शाओमी Mi TV 5X स्मार्ट टीवी का 43 इंच मॉडल को 31,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 50 इंच मॉडल को 41,999 रुपये और 55 इंच मॉडल को 47,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Mi TV 5X Series को Mi.com, Flipkart.com, Mi Home, Mi Studio, और Croma रिटेल स्टोर से 7 सितंबर खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी HDFC कार्ड यूजर्स को 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here