
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में RedmiBook लैपटॉप सीरीज को लॉन्च कर दिया है। रेडमी ने भारत में RedmiBook 15 Pro और RedmiBook 15 E-Learning Edition लैपटॉप भारतीय मार्केट में पेश किए हैं। इससे पहले कंपनी भारत में स्मार्टफोन, ऑडियो प्रोडक्ट, वीयरेबल और स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi के Mi सीरीज के लैपटॉप मिड रेंज और प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए गए हैं। वहीं रेडमी सीरीज के लैपटॉप कंपनी ने अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किये हैं। कंपनी ने रेडमी सीरीज के लैपटॉप के जरिए परफॉर्मेंस और कीमत में बैलेंस बनाने की कोशिश की है। RedmiBook 15 Pro लैपटॉप कंपनी का महंगा लैपटॉप है जो Intel 11th gen Core i5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं RedmiBook 15 E-Learning को कंपनी ने Intel Core i3 के साथ पेश किया है।
RedmiBook 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स

RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में कंपनी ने 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले दिया है जिसमें बैजल काफी कम हैं। यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इस लैपटॉप में Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है। रेडमी के इस लैपटॉप को कंपनी ने 8GB DDR4 3200MHz RAM, और 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। रेडमी का यह लैपटॉप Windows 10 Home OS पर रन करता है, जिसके साथ MS Office Home और Student edition 2019 दिया गया है। रेडमी का दावा है कि यह लैपटॉप मात्र 13.3 सेकेंड में बूट हो जाता है। इसके साथ ही RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में 2W के दो स्पीकर दिए हैं। लैटपॉप में 3.5mm ऑडियो जैक, SD कार्ड स्लॉट, USB 2.0, LAN, HDMI, दो USB 3.2 और चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। इस लैपटॉप में Mi Smart दिया गया है जिसकी मदद से लैपटॉप से स्मार्टफोन में आसानी से फाइल ट्रांसफ़र किए जा सकते हैं।
RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में कंपनी ने Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 दिया है। इसके साथ ही RedmiBook 15 Pro लैपटॉप में 46Whr की बैटरी दी है। सिंगल चार्ज में यह लैपटॉप 10 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है। लैपटॉप के साथ कंपनी 65W का फास्ट चार्ज ऑफर करती है। इस लैपटॉप में 100 cm का स्क्वायर ट्रैकपैड मिलता है। इसके साथ ही लैपटॉप में 720p का वेबकैम दो माइक्रोफोन दिए गए हैं।
RedmiBook 15 E-Learning Edition स्पेसिफिकेशन्स
RedmiBook 15 E-Learning edition में भी शाओमी ने 15.6-इंच का FHD रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया है। शाओमी के इस लैपटॉप को कंपनी ने लेटेस्ट 1th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रेडमी के इस लैपटॉप को 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB SSD स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया है। यह लैपटॉप भी Windows 10 Home OS पर रन करता है। इसके साथ भी कंपनी MS Office Home और Student Edition 2019 फ्री ऑफर कर रही है। शाओमी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज के दौरान करीब दस घंटे का बैकअप ऑफर करता है। RedmiBook 15 Pro और RedmiBook 15 E-Learning edition दोनों लैपटॉप को Windows 11 पर अपग्रेड किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन के इन-डिस्प्ले कैमरा को लेकर सामने आई ये दिलचस्प जानकारी, जानें कब हो रहा लॉन्च
RedmiBook 15 Pro और RedmiBook 15 E-Learning की कीमत
| मॉडल | कीमत | ऑफर में कीमत |
| RedmiBook 15 Pro (8GB + 512GB) | 49,999 रुपये | 46,999 रुपये |
| RedmiBook 15 E-Learning (8GB + 256GB) | 41,999 रुपये | 39,499 रुपये |
| RedmiBook 15 E-Learning (8GB + 512GB) | 44,999 रुपये | 42,499 रुपये |
RedmiBook 15 Pro को शाओमी ने भारत में 49,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस लैपटॉप को 8GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक के कार्ड पर बॉयर्स को 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। RedmiBook 15 E-Learning Edition को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप का पहला वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत 41,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 44,999 रुपये है। रेडमीबुक के लर्निंग एडिशन लैपटॉप पर HDFC बैंक के कार्ड पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। RedmiBook 15 Pro और E-Learning edition की बिक्री 6 अगस्त से Flipkart, Mi Home, और Mi.com पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro से उठाया पर्दा, Google Tensor चिपसेट और Android 12 के साथ होंगे लॉन्च



















