Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro से उठाया पर्दा, Google Tensor चिपसेट और Android 12 के साथ होंगे लॉन्च

Join Us icon

Google ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 6 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। गूगल ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro को पेश किया है। गूगल के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन लीक रिपोर्ट काफ़ी मिलते जुलते हैं। Google के दोनों स्मार्टफोन कंपनी के कस्टम चिपसेट Google Tensor से लैस हैं। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन में एक जैसे प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर हैं। गूगल के प्रो वेरिएंट में कंपनी ने टेलीफोटो लेंस दिया है। गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत अभी सामने नहीं आई हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट Google Pixel फोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Google Pixel 6 सीरीज से उठा पर्दा

Google ने अपकमिंग Pixel 6 series को कंफर्म करते हुए बताया है कि नए स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12 पर रन करेंगे और ये कंपनी के कस्टम चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। Google के इन हाउस प्रोसेसर को कंपनी ने Google Tensor नाम दिया है। फिलहाल इस चिपसेट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि गूगल का कहना है कि ये चिपसेट सबसे पावरफुल AI और मशीन लर्निंग (ML) के साथ आते हैं जो कैमरा, स्पीच रिकॉग्नाइजेशन और दूसरे Pixel 6 सीरीज के दूसरे फीचर्स को ट्रांसफॉर्म कर देते हैं।

जैसा की लीक रेंडर्स से पता चलता था नया Pixel 6 स्मार्टफोन में कैमरा सेंसर एक बार फॉर्म में दिए गए हैं। Pixel 6 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है तो प्रो वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कैमरा सेंसर के बारे में फिलहाल किसी तरह की जानकारी कंपनी की ओर से प्रोवाइड नहीं की गी है। हालांकि, Google ने कंफर्म किया है कि Pixel 6 Pro वर्जन में 4x टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन का प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर एक जैसे है। यह भी पढ़ें : Realme Pad के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां

Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4 इंच इंच का Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दोनों स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : DIZO Watch भारत में 90 स्पोर्ट्स मोड और 12 दिनों के बैकअप के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here