
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी जल्द ही 48—मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने वाला है। इस बात को किसी और ने नहीं बलिक कंपनी ने प्रेसिडेंट लीन बिन ने कही थी। हालांकि उस वक्त फोन का नाम नहीं बताया गया था लेकिन आज कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं जिसमें नाम से लेकर कुछ स्पेसिफिकेशन का भी जिक्र किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन शाओमी मी 9 हो सकता है। जैसा कि हम जानते हैं हर साल शाओमी मी सीरीज में अपना फ्लैगशिप फोन पेश करता है और नए साल मी 9 को आना है। इतना ही नहीं आज जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस फोन में स्क्रीन के नीचे होल डिसप्ले डिजाइन में सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वीवो ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता नॉच डिसप्ले वाला फोन वाई81आई, फेस अनलॉक भी है सपोर्ट>
माई ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाआमी द्वारा लॉन्च किया जाने वाले 48—मेगापिक्सल कैमरा फोन के लिए कंपनी एलसीडी डिसप्ले पैनल का उपयोग करने वाली है और इस पैनल का स्प्लाई चीनी डिसप्ले मेकर कंपनी बोई कर रही है। हालांकि इसमें फुल बेज़ल लेस नहीं होगा। बल्कि नीचे में थोड़ा चिन आपको देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि शाओमी के इस फोन का डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी ए8एस और हुआवई नोवा 4 के समान होगा जहां साइड में होल कैमरा दिया गया है। शाओमी मी 9 के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह फोन क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस हो सकता है। वहीं कंपनी फोटोग्राफी के लिए सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर या फिर सैमसंग का कैमरा सेंसर का उपयोग कर सकती है। वहीं अधिकारिक रूप से यह जानकारी दी जा चुकी है कि यह फोन मीयूआई 10 से लैस होगा। अर्थात आप आशा कर सकते हैं कि एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित होगा।






















Comments are closed.