
शाओमी ने पिछले साल अपने एंडरॉयड वन प्रोग्राम के अंदर मी ए2 और मी ए2 लाइट स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी इसके अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। कई लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी मी 9एक्स और मी ए3 को एंडरॉयड वन पर लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है एंडरॉयड वन पर आधारित स्मार्टफोन्स क 20 हजार रुपए के अंदर पेश किया जाएगा। आइए, जानते हैं शाओमी मी ए3 और मी 9एक्स के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस मी ए3 इस महीने लॉन्च कर सकती है। वहीं, एंडरॉयड वन इंटिग्रेशन के साथ कंपनी पहले भी अपने फोन्स को लॉन्च कर चुकी है। एंडरॉयड वन गूगल का प्रोग्राम है, जिससे आपको प्योर एंडरॉयड का अनुभव मिलता है। इसे भी पढ़ें: फिर से शुरू हो रहा है शाओमी ‘मी फेस्टिवल’, 1 रुपये में मिलेगा रेडमी नोट 7 प्रो और मी एलईडी टीवी
शाओमी मी ए3 के संभावित फीचर्स
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी मी ए3 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार मी ए3 में भी रेडमी नोट 7 प्रो की तरह ही वाटर ड्रॉप या ड्यू ड्रॉप नॉच वाला डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, कुछ लीक्स के अनुसार इस डिवाइस में ऐमोलेड डिसप्ले और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके अलावा दो कैमरे की बात करें तो इसमें 8-मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
इसके अलावा फोन में फोन ताकत देने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम और 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है। इसे भी पढ़ें: शाओमी ला रहा अनोखा फोन, नीचे होंगे दो सेल्फी कैमरे
शाओमी मी 9एक्स के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
लीक के अनुसार शाओमी मी 9एक्स में 6.4-इंच एमोलेड डिसप्ले देगी, जिसमें सीओएफ टेक्नोलॉजी साथ में दी जाएगी। वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम दी जाएगी। साथ ही रेडमी नोट 7 प्रो में दिया गया स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर शाओमी मी 9एक्स में दिया जा सकता है।
शाओमी मी 9एक्स में लेटेस्ट एमआईयूआई10 बेस्ड एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300एमएएच की बैटरी 18वॉट क्विक चार्ज 4.0+ सपोर्ट से लैस होगी।
फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में 32-मेगापिक्सल एस5केजीडी1 सेंसर फ्रंट नॉच में होगा, जिसका पिक्सल साइज 0.8माइक्रोन है। इसके अलावा फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर और 13-मेगापिक्सल सुपर वाइड-एंगल लेंस होगा।


















