iQOO 8 सीरीज़ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Join Us icon

iQOO ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप iQOO 8 स्मार्टफोन के लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। वीवो के सब ब्रांड iQOO ने इस स्मार्टफोन को टेक ट्रेड शो ChinaJoy 2021 में डिस्प्ले किया था। कंपनी ने अपने ऑफिशियल Weibo अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर बताया कि iQOO 8 को वह चीन में 17 अगस्त को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि iQOO 8 लाइनअप में कंपनी दो स्मार्टफोन iQOO 8 और iQOO 8 Pro को लॉन्च करेगी। रूमर्स की माने तो iQOO 8 सीरीज को शानदार डिस्प्ले, जबरदस्त परफॉर्मेंस वाले प्रोसेसर और पावरफुल चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

iQOO 8 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

iQOO 8 सीरीज स्मार्टफोन के बारे में खबर है कि यह फोन Samsung की E5 AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। यह डिस्प्ले 120Hz तक की डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 2K+ रेजलूशन और 10-bit कलर सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। टेक शो ChinaJoy के दौरान डिस्प्ले के दौरान देखने को मिला था कि आईक्यूओओ का यह स्मार्टफोन पंच होल कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

रिपोर्ट्स की माने तो मॉडल नंबर V2141A वाला Vivo का एक फोन कुछ दिनों पहले MIIT पर स्पॉट किया गया था। संभव है कि यह फोन iQOO 8 series का एक स्मार्टफोन हो सकता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 888+ SoC, जो कि क्वालकॉम के Snapdragon 888 चिपसेट का ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट है। यह चिपसेट 12 GB की RAM और 4 GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन 256 GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Pad के लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां

iQOO का यह स्मार्टफ़ोन Android 11 पर बेस्ड OriginOS 1.0 पर रन करता है। iQOO 8 और iQOO 8 Pro स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये 160W फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है ये स्मार्टफोन कम से कम 120W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro से उठाया पर्दा, Google Tensor चिपसेट और Android 12 के साथ होंगे लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here