Xiaomi ने लॉन्च किया किताब की तरह मुड़ने वाला अद्भुत फोन Mi Mix Fold, इसमें है 16GB रैम और 108MP कैमरा

Join Us icon

फोल्डेबल फोन्स की मार्केट में तहलका मचाने के लिए हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने पहले Foldable Smartphone Mi Mix Fold को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Samsung Fold और Huawei Mate X जैसे फोन्स से होगी। वहीं, अगर बात करें मी मिक्स फोल्ड की तो इसमें दो डिसप्ले दिए गए हैं, जिसकी मदद से फोन टैबलेट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इतना ही नहीं फोन में एक इनोवेटिव कैमरा हर्डवेयर दिया गया है, जिसे कंपनी ने ‘Liquid Lens’ का नाम दिया है। इसके अलावा इस फोन में फ्लैगशिप चिपसटे के साथ ही और भी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए आगे आपको फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

फोल्डेबल डिसप्ले

Mi MIX Fold में 8.01-इंच OLED डिसप्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रिजोल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो है। Xiaomi के अनुसार फोल्डेबल फोन्स में यह अब तक की सबसे बड़ी डिसप्ले है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले HDR10+, Dolby Vision, 600 nits max sustained ब्राइटनेस और 900 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि, इसमें सिर्फ 60Hz रिफ्रेश रेट है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया कमाल, लॉन्च कर दिया सबसे पतला 5G फोन Xiaomi Mi 11 Lite, कीमत भी है कम

वहीं, फोन में मिलने वाली बड़ी स्क्रीन की आपको टैबलेट जैसा अनुभव भी देगी। इसमें वीडियो देखने और वेब ब्राउज़ करने का अनुभव काफी शानदार होगा। इसके अलावा शाओमी फोन में एक डेस्कटॉप मोड भी दे रहा है, जिसमें रिजॉल्विंग विंडो है। इस मोड को तीन-उंगली स्वाइप के साथ सक्रिय किया जा सकता है।

mi-mix-flod-launch-new

फोन आउटर साइड में 6.5 इंच एमोलेड डिसप्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2520 x 840 पिक्सल है, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और स्क्रीन रेशियो 27:9 है। इसके अलावा आपको इस स्क्रीन पर 180Hz टच-सैंपलिंग रेट, 650 निट्स ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलेगा। शाओमी के अनुसार Mi MIX Fold में U-शेप हिंज का प्रयोग किया गया है जो कि दूसरे फोल्डेबल फोन के मुकाबले 27 प्रतिशत हल्का हिंज है। वहीं, फोन पर 200,000 बेंड टेस्ट और 1 मिलियन फोल्ड टेस्ट किए गए हैं।

दुनिया का पहला Liquid Lens कैमरा सिस्टम

डिसप्ले के अलावा Mi MIX Fold में एक इनोवेटिव कैमरा दिया गया है। फोन में 8MP टेलिफोटो कैमरा है, जिसे शाओमी ने ‘Liquid Lens’ का नाम दिया है। यह एक लचीली फिल्म है और यह इंसान की आंख की तरह अपना आकार बदल सकती है। लिक्विड लेंस कैमरे को अपने ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन को 3x से 30x तक समायोजित करने में मदद करता है। यह तकनीक कैमरा को केवल 3 सेमी की न्यूनतम फोकस दूरी हासिल करने में मदद करती है जो इसे दूर की वस्तुओं को पकड़ने या मैक्रोज़ लेने की अनुमति देता है। वहीं, कंपनी का कहना है कि लिक्विड लेंस Surge C1 ISP द्वारा पावर्ड है जो तेजी से फोकस करने के साथ-साथ बेहतर व्हाइट बैलेंस और हाई डायनामिक रेंज देने में पूरी मदद करता है। इसे भी पढ़ें: पोको ने फिर दिखाया दम, लॉन्च किया 5,160mAh बैटरी और 8GB रैम वाला POCO X3 Pro

mi-mix-fold-launch

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा।

फ्लैगशिप प्रोसेसर और स्पेसिफिकेशन

Mi MIX Fold कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया है जो कि एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है। वहीं, स्मार्टफोन Android 11 OS पर कार्य करता है। इतना ही नहीं फोन में 12GB+256GB, 12GB+512GB, और 16GB+512GB की रैम व स्टोरेज की पावर दी गई है। फोन में रैम LPDDR5 यूनिट और स्टोरेज में UFS 3.1 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

mi-mix-fold

वहीं, फोन में पावरबैकअप के लिए 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि दो 2,460mAh cells में आती है। फोन की बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस तकनीक की मदद से फोन को सिर्फ 37 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, Xiaomi का दावा है कि यह दुनिया का पहला फीचर है। कंपनी ने फोन में Harman Kardon स्पीकर्स दिए हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया 108MP कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Mi 11i, क्या Samsung की करेगी छुट्टी?

कीमत

मी मिक्स फोल्ड स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,11,700 रुपए), 12 जीबी रैम/512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,22,800 रुपए) और टॉप वेरिएंट में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है और इस मॉडल की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,45,200 रुपए) है।

mi-mix-fold-lauch-china

फोन को दो मैटेरियल ऑप्शन पर पेश किया गया है। एक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास बैक है जिसमें सिरेमिक की बनावट होगी और दूसरा सिरेमिक स्पेशल एडिशन है जो काले रंग के सिरेमिक बैक पैनल के साथ आता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मॉडलों के बीच कीमत में अंतर होगा या नहीं। चीन में Mi MIX Fold प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और 16 अप्रैल से फोन बिक्री पर जाएगा। ब्रांड ने चीन के बाहर की मार्केट में Mi MIX Fold की उपलब्धता और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here