
टेक कंपनी शाओमी ने पिछले महीने ही भारत के टेलीविज़न बाजार में अपने सस्ते स्मार्टटीवी मी एलईडी टीवी 4ए प्रो का नया मॉडल उतारा था। यह स्मार्टटीवी 32-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में खुद को नंबर वन साबित का चुकी टेक कंपनी शाओमी ने भारत के टेलीविजन बाजार में भी सैमसंग व सोनी जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दी है। इसी कड़ी में अब एक और दमदार चाल चलते हुए शाओमी ने मी एलईडी टीवी 4ए प्रो के 49-इंच वाले मॉडल की कीमत में बड़ी कटौती की है। शाओमी द्वारा मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) का मूल्य सीधे 3,000 रुपये कम कर दिया गया है।
मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) की कीमत
शाओमी ने पिछले साल भारत में मी एलईडी टीवी 4ए प्रो स्मार्टटीवी को लॉन्च किया था। यह टेलीविज़न देश में 49-इंच और 55-इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ था वहीं टीवी का नया मॉडल 32-इंच डिसप्ले के साथ हाल ही में लॉन्च हुआ है। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) की बात करें तो यह स्मार्टटीवी कंपनी द्वारा 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए शाओमी ने इस स्मार्टटीवी की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइज़ कट के साथ मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) 29,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) को शाओमी की वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है।
मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी द्वारा मी एलईडी टीवी 4ए प्रो का यह मॉडल 49-इंच की फुलएचडी एलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60गीगाहर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 178-डिग्री का व्यूइंग एंगल प्रदान करती है। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इस टीवी में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो एंडरॉयड आधारित है जो शाओमी पैचवॉल पर काम करता है। वहीं साथ ही कंपनी ने मी एलईडी टीवी 4ए प्रो में बिल्ट इन क्रोम कॉस्ट भी दी है। यह भी पढ़ें : शाओमी के 10 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल
मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49-इंच) 64-बिट क्वॉड-कोर एमलॉजिग प्रोसेसर पर रन करता है। यह स्मार्टटीवी 10 वॉट के 2 स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इस टीवी में 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, 1 इथरनेट और 1 पीडीआईएफ पोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी इस टीवी के साथ 7,00,000 घंटों से भी ज्यादा का कंटेंट मुहैया कराती है। यूजर्स मी एलईडी टीवी 4ए प्रो में गूगल प्ले के जरिये अपनी पसंदीदा ऐप भी डाउनलोड कर पाएंगे
लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी ने एक हफ्ते पहले ही अपने एक और स्मार्टटीवी मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) की कीमत में भी कटौती की था। यह स्मार्ट टीवी कंपनी द्वारा 13,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस सस्ते स्मार्टटीवी को और भी सस्ता करते हुए शाओमी ने टीवी का मूल्य 1,000 रुपये और कम कर दिया है। इस प्राइज़ कट के बाद मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी द्वारा मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) को 1368 x 768 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 32-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस टीवी में 1जीबी की रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (49) की ही तरह यह टीवी भी शाओमी का यह स्मार्टटीवी एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ शाओमी के पैचवॉल पर पेश किया गया है तथा 64बिट एमलॉजिक क्वॉड-कोर चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी450 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा गूगल का फोल्डेबल फोन, पेटेंट में हुआ खुलासा
मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) में भी वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं तथा म्यूज़िक का आनंद लेने के लिए डीटीएस-एचडी सराउंड साउंड सपोर्ट वाले 20वॉल्ट के स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टेलीविज़न में गूगल प्ले स्टोर के जरिये ऐप्स इंस्टाल भी की जा सकती है तथा साथ ही यूट्यूब व गूगल प्ले का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। प्रो सीरीज़ में लॉन्च किया गया यह टेलीविज़न क्रोमकॉस्ट से लैस हैं साथ ही यूजर्स इनमें नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम , वूट, ज़ी5, हॉटस्टॉर, हंगामा जैसे 14 कटेंट प्लेटफार्म को एक्सेस कर सकते हैं।





















