शाओमी के 10 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल

Join Us icon

एक ओर गूगल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड क्यू के बीटा वर्जन को पेश कर चुका है तो वहीं, शाओमी पिछले साल पेश किए गए एंडरॉयड वर्जन को अपने फोन्स में अपडेट कर रहा है। इस बात की जानकारी शाओमी ने एमआईयूआई फोरम पर दी गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी कुल 10 स्मार्टफोन को एंडरॉयड पाई अपडेट देगी, जिसमें मी मिक्स 2, मी 6, रेडमी 6ए, रेडमी 6 और मी नोट 3 को साल 2019 की दूसरी तिमाही में एंडरॉयड पाई अपडेट मिलेगा।

हालांकि, दूसरे स्मार्टफोन जैसे रेडमी नोट 5 और रेडमी वाई2 जैसे फोन को इस साल की तिमाही में ही एंडरॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा। कंपनी के पोस्ट के अनुसार मी मिक्स 2, मी 6, रेडमी 6ए, रेडमी 6, मी नोट 3 को यह अपडेट जून महीने तक मिल जाएगा। वही, हाल ही में पेश किए गए मी 9 ट्रांसपेरेंट एडिशन और मी 6एक्स व रेडमी नोट 6 प्रो को भी एंडरॉयड पाई अपडेट मिलेगा। लेकिन डेट के लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर

गौरतलब है कि शाओमी को एचएमडी ग्लोबल की तरह जल्द ही अपने फोन में एंडरॉयड अपडेट देने के लिए जाना जाता है। बता दें कि हाल ही में गूगल की ओर से अभी एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न ही पेश किया गया है। यह वर्ज़न खासतौर पर डेवलेपर्स और उन लोगों के लिए है जो आम जनता तक पहॅुंचने से पहले ही एंडरॉयड क्यू को पाना चाहते हैं। एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न को गूगल द्वारा ओटीए यानि ओवर द एयर तरीके से स्मार्टफोन यूजर्स तक पहॅुंचाया जा रहा है।

कंपनी की ओर से यह एंडरॉयड क्यू बीटा वर्ज़न पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल, पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन पर पेश कर दिया गया है। ओटीए के अलावा एंडरॉयड क्यू बीटा के फ्लैश वर्ज़न को भी मैन्यूअली फोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: शाओमी का बेहद सस्ता फोन रेडमी 7, 18 मार्च को होगा लॉन्च

एंडरॉयड क्यू के फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल फंक्शन वाईड डार्क थीम देखने को मिलेगा। यह ओएस डेस्कटॉप मोड, परमिशन रीवैम्प, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स और नए व आर्कषक डेवलेपर्स ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि गूगल अपने नए एंडरॉयड ओएस को सबसे पहले कंपनी के पिक्सल फोन में अपडेट करती है। इस बार भी एंडरॉयड का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड ‘क्यू’ नए गूगल पिक्सल में ही सबसे पहले देखने को मिलेगा। वहीं एंडरॉयड क्यू आफिशियली कब तक बाजार में आएगा और किन किन स्मार्टफोंस को इसकी अपडेट मिलेगी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here