शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च, आईफोन7 और गैलैक्सी एस8 को देगा कड़ी टक्कर

Join Us icon

लंबें इंतजार के बाद चीन की एप्पल कही जाने वाली कंपनी शाओमी ने आखिरकार अपने लेटेस्ट हाई एंड डिवाईस मी 6 को पेश कर दिया है। शाओमी ने चीन में ईवेंट के माध्यम से अपने इस फोन को होम मार्केट में लॉन्च किया है जो आने वाले महीनों में भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। चीन में इस फोन की शुरूआती कीमत 2,499 चीनी युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 23,450 रुपये है।

सैमसंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कब से होगा सेल के लिए उपलब्ध और क्या होगा खास

शाओमी मी सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन मी6 एक तरफ जहां यह फोन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में आईफोन7 और सैमसंग गैलैक्सी एस8 को टक्कर दे रहा हैं वहीं कीमत के मामले में यह दोनों फोन से करीब आधी कीमत पर उपभोक्ताओं को मिलेगा। शाओमी ने मी6 को 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिनकी कीमत क्रमश: 2,499 चीनी युआन यानि तकरीबन 23,450 रुपये तथा 2,899 चीनी युआन यानि तकरीबन 27,200 रुपये है।

xiaomi-mi6-2

इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 3डी ग्लास बॉडी पर पेश किया गया है जो 5.1-इंच की स्क्रीन फुलएचडी आई प्रोटेक्शन डिसप्ले से लैस है। कंपनी ने मी6 के ही सिल्वर एडिशन को जहां स्टेनलैस स्टील पर पेश किया हैं वहीं इस फोन का सेरॉमिक मॉडल की लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर ​दिया गया है, जो ग्लास बॉडी के अंदर लगाया है।

xiaomi-mi6-1

शाओमी मी6 में 6जीबी की रैम ​दी गई है जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 540 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वाईड एंगल लैंस तथा 10एक्स डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर्स से लैस हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

27 अप्रैल को लॉन्च होगा वीवो वी5एस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

शाओमी मी6 में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही डुअल बैंड वाईफाई, एनएफसी, ब्लूटूथ, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से 3,350एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी ने मी6 का सेरॉमिक एडिशन भी पेश किया है जो 2,999 चीनी युआन यानि तकरीबन 28,000 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट होगा।