लेनोवो के6 पावर बनाम शाओमी, कौन है बजट फोन का बादशाह

Join Us icon

लेनोवो ने बड़ी बैटरी और दमदार फीचर के साथ के6 पावर स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकर्ट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। बजट के अनुसार फोन अच्छा कहा जा सकता है लेकिन एक फोन है जो लगभग समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है और इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। वह फोन है शाओमी रेडमी 3एस प्राइम। जिसे कुछ माह पहले ही कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन लगभग 1,000 रुपये के कम के बजट में भी उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ता के लिए बड़ा सावाल है कि कौन सा फोन उनके लिए बेहतर है? तो चलिए हम हर सेग्मेंट में दोनों फोन का परिक्षण करते हैं।

डिजाइन
xiaomi-redmi-3s-prime-design
जब भी कम रेंज के स्मार्टफोन का जिक्र आता है हमारे ज़हन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाले फोन का ध्यान आता है। परंतु शाओमी रेडमी 3एस प्राइम इन सबसे अलग है। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और मैटल यूनिबॉडी​ डिजाइन में उपलब्ध है। यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है। इसका वजप 144 ग्राम है और मोटाई 8.5 एमएम है। फोन के कोने थोड़े कर्व हैं जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। कुल मिलकार डिजाइन के मामले में यह एक अच्छा फोन है।
lenovo-smartphone-vibe-k6-power
डिजाइन के मामले में लेनोवो के6 पावर भी कम नहीं ह। यह फोन भी मैटल फिनिश में यूनिबॉडी डिजाइन के साथ उपलब्ध है। इसमें ब्रस्ट मैटल का उपयोग किया गया है जो फोन का पकड़ने में बेहतर अहसास कराते हैं। इस फोन का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 9.3 एमएम। फोन का डिजाइन अच्छा है लेकिन यह रेडमी 3एस प्राइम से लगभग एक एमएम मोटा है। ऐसे में डिजाइन के मामले में शाओमी बेहतर कहा जाएगा।
जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?
डिसप्ले
शाओमी रेडमी 3एस में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है जो इसे स्क्रैच से बचाते हैं लेकिन यह गोरिल्ला ग्लास कोटेड नहीं है।
lenovo-k6-power-2
यहां लेनोवो बाजी मार जाता है। फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। जबकि शाओमी में एचडी स्क्रीन ही है। हालांकी के6 पावर की भी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड नहीं है लेकिन यह भी लेमिनेटेड है जो आपको रगड़ से बचाते हैं।

जानें वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में कौन सा फोन है बेहतर

चिपसेट
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू है। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। जिसे क्वालकॉम के 430 चिपसेट पर पेश किया गया है।
qualcomm-chipset
लेनेवो के6 पावर भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू है। यहां दोनों फोन बिलकुल समान हैं।

रैम व रोम
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 3जीबी रैम मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

वहीं लेनोवो भी 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इस फोन में भी मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 3एस में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा​ दिया गय है। वहीं 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है। तेजी से आॅटोफोकस के लिए इसे पीडीएएफ के तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 0.1 सेकेंड में फोकस करने में सक्षम है।
xiaomi-redmi-3s-prime-camera
लेनोवो के6 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में पीडीएएफ जैस फीचर हैं वहीं इसमें आपको प्रो फीचर मिलेगा जहां कैमर के आईएसओ और अपरचर आदि को मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं।

यहां भी लेनोवो बाजी मार जाता है। फ्रंट कैमरा बेहतर है और फीचर भी थोड़े अडवांस हैं।

सॉफ्टवेयर
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मीयूआई 7 पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है।

लेनोवो में आपको प्योर यूआई मिलेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित ही है। यह यूआई बहुत हद तक स्टॉक एंडरॉयड के समान है। वहीं कंपनी ने इसे डुअल प्रोफाइल सेटअप के साथ पेश किया है जहां आप एक ही फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसमें आपको गूगल प्ले का इंटीग्रेशन मिलेगा।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में दोहरा सिम सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। फोन में एक स्लॉट में माइक्रो सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं जबकि दूसरा स्लॉट नैनो सिम कार्ड के लिए है। इसमें वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी ​मिलेगा। फोन में आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें वोएलटीई सपोर्ट भी है जहां आप जियो सिम से फ्री में कॉल कर सकते हैं।

लेनोवो के6 पावर में कनेक्टिविटी इस मामले में बिलकुल समान है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में एक स्लॉट हाईब्रीड है जहां सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग किया जा सकता है। वहीं फोन में आप दोनों स्लॉट पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। इस फोन में भी वोएलटीई सपोर्ट है जिहां आप जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

फिंगर प्रिंट सेंसर
शाओमी रेडमी प्राइम में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसके माध्यम से आप न सिर्फ फोन को लॉक कर सकते हैं बल्कि सेल्फी भी लिया जा सकता है। इतना ही नहीं ऐप को भी लॉक कर सकते हैं।
lenovo-smartphone-vibe-k6-power-fingerprint-reader-2
लेनोवो के6 पावर भी आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसका भी उपयोग फोन लॉक के अलावा ऐप लॉक और सेल्फी के लिए किया जा सकता है।

पावर बैकअप
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं के6 पावर में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

अन्य फीचर्स
लेनोवो के6 पावर में कुछ खास फीचर्स हैं जिनका जिक्र करना जरूरी है। फोन में डुअल डॉ​ल्बी एटमॉस स्पीकर इनबिल्ट है जो बेहतर म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। वहीं फोन में आपको थयेटर मैक्स जैसे आॅप्शन मिलेगा जो किसी भी मल्टीमीडिया कंटेंट को वीआर में कनवर्ट कर सकता है।

कीमत एंव उपलब्धता: शाओमी रेडमी 3एस प्राइम मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

निष्कर्ष
सभी सेग्मेंट में दोनों फोन की तुलना करते हैं तो पाएंगे कि लगभग हर जगह बराबर हैं। स्टाइल और बैटरी में थोड़े अंतर से शाओमी रेडमी 3एस प्राइम आगे निकलता है तो डिसप्ले, सेल्फी कैमरा और म्यूजिक में लेनोवो बाजी मार जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि फुल एचडी डिसप्ले, ताकवर सेल्फी कैमरा और म्यूजिक के लिए यदि आप 1,000 रुपये ज्यादा चुकाना चाहते हैं तो लेनोवो बेहतर है। अन्यथा कीमत में भी रेडमी 3एस प्राइम ही बेहतर कहा जा सकता है।