4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें इस दमदार स्मार्टफोन को

Join Us icon

लंबे इंतजार के चीन की एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने आज भारत में अपना लेटेस्ट डिवाईस रेडमी 4 लॉन्च कर दिया है। भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स में शाओमी की चाह को देखते हुए कंपनी ने फोन को भारत में 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है जो 23 मई दोपहर 12 बजे से शॉपिंग साइट अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

नोकिया 3310 ने मारी भारत में एंट्री 18 मई से होगा उपलब्ध, देखें इस फोन की कीमत और जानें कैसा है इसका नया अवतार

पिछले साल रेडमी 3एस और 3एस प्राइम को भारत में पेश करने के बाद शाओमी द्वारा भारतीय बाजार में रेडमी सीरीज़ में लॉन्च किया गया यह तीसरा स्मार्टफोन है। शाओमी के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह रेडमी 4 भी लेटेस्ट व आर्कषक फीचर्स तथा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। कंपनी द्वारा इसको 1280×720पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है।

redmi-note-4-2ram 91Mobiles

यह फोन एमआईयूआई 8 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्टज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रिनो 505 जीपीयू भी शामिल है। भारत में इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट शामिल है। फोन की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

xiaomi-redmi-4-1

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 4 में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा वहीं सेल्फ के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाल 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी शमिल है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट

12 मई से इस फोन को अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। शाओमी रेडमी 4 के 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये, 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी है।