आज 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें

Join Us icon

शाओमी ने पिछले सप्ताह ही रेडमी 4 मॉडल को भारत में लॉन्च किया था। बजट सेग्मेंट का यह फोन कई मामलों में खास है। यही वजह है कि हर किसी का ध्यान इस पर लगा है। शाओमी रेडमी 4 आज से सेल पर जाने वाला है जिसे आप भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च के दौरान ही जानकारी दी थी यह फोन आॅनलाइन स्टोर, शाओमी इंडिया स्टोर और मी होम स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

हालांकि शाओमी रेडमी 4 के खरीदारी के लिए जरूरी है कि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा हो। वहीं यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है और आॅफलाइन स्टोर मी होम से खरीदारी करना चाहते हैं तो कुछ पैसे चुकाकर अपना डिवाइस पक्का करा सकते हैं। शाओमी के इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है और यदि आप लेना चाहते हैं तो पहले से तैयारी करके रखें तो बेहतर है। क्योंकि इसके लिए काफी भीड़ लगने वाली है।

जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है। फोन में 5-इंच की 2.5 डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट उपलब्ध है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। रेडमी 4 को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है। वहीं यह 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन में उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। शाओमी के दूसरे फोन की तरह इसमें भी बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4100 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया है।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

शाओमी रेडमी 4 में फोटोग्राफी के लिए ​13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2.2/एफ अपर्चर वाला लेंस है दिया गया है जो बेहतर सेल्फी के साथ 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है। इसके साथ ही फोन में आपको आईआर ब्लास्टर और डुअल प्रोफाइल जैसे फीचर भी मिलेंगे।

भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है।