
Redmi ने कंफर्म किया है कि वह चीन में जल्द ही अपनी K-series के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Redmi K-सीरीज के स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं। Xiaomi ने पिछले साल चीन में Redmi K40 series को लॉन्च किया था। इस सीरीज के कई स्मार्टफोन भारत में शाओमी और पोको की ब्रांडिंग के साथ पेश किए गए हैं। भारत में लॉन्च Mi 11X सीरीज के स्मार्टफोन चीन में लॉन्च रेडमी के40 के रिब्रांड स्मार्टफोन हैं। वहीं भारत में लॉन्च हुआ Poco F3 GT स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्च Redmi K50 Gaming Edition का रिब्रांड वर्जन है।
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में अगले महीने Redmi K50 सीरीज को लॉन्च करेगा। कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म कर चुकी है। अब अपकमिंग Redmi K50 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर सामने आए हैं। यहां हम आपको Redmi K50 Pro स्मार्टफोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और लीक हुई दूसरी अन्य जानकारियों के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi Redmi K50 Pro का डिजाइन
Redmi K50 Pro स्मार्टफोन इस सीरीज के स्टेंडर्ड Redmi K50 और K50 Pro+ वेरिएंट के बीच का स्मार्टफोन है। अब एक नया इमेज सामने आया है जिसके लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अपकमिंग Redmi K50 Pro का रेंडर है। इस इमेज से पता चलता है कि फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही XiaomiUI ने अपनी रिपोर्ट् में दावा किया है कि फोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेस रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
Redmi K50 Pro स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन में प्राइमरी कैमरा 64MP Sony IMX686 सेंसर दिया जाएगा। फोन के अन्य दो सेंसर 13MP OV13B10 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP GC02M1 या 8MP OV08A10 मेक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
Redmi K50 स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट
शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसका टॉप एंड वेरिएंट Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Redmi K50 सीरीज़ का एक स्मार्टफ़ोन Geekbench पर Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश लिस्ट किया गया है। Geekbench पर शाओमी का यह फोन मॉडल नंबर 22021211RC के साथ लिस्ट किया गया है। संभव है कि यह अपकमिंग Redmi K50 हो सकता है। शाओमी ने पिछले साल Redmi K40 को Snapdragon 775 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज के दो स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7000 और Dimensity 9000 के साथ होंगे लॉन्च, जानें कैसी होगी परफॉर्मेंस
Xiaomi 22021211RC स्मार्टफोन ने गीकबैंच पर सिंगल को टेस्ट में 963 पॉइंट्स का स्कोर बनाया है। वहीं मल्टी कोर टेस्ट में शाओमी के इस फोन का स्कोर 3123 पॉइंट्स का रहा है। Geekbench की लिस्टिंग से शाओमी के इस फोन के Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और कोडनेम Munch कंफर्म होता है। गीकबेंच से यह तो स्पष्ट है कि Redmi K50 सीरीज का एक स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50 सीरीज को कंपनी ने किया टीज, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W चार्जिंग से होंगे लैस


















