
Xiaomi की अपकमिंग Redmi K50 सीरीज़ पिछले कुछ हफ्तों से काफी सुर्खियों में है। बीते कुछ समय से इस स्मार्टफ़ोन के बारे में काफ़ी जानकारी सामने आ रही हैं। टिपस्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है। अब डिजिटल चैट स्टेशन ने दो चिपसेट के बारे में जानकारी दी है, जो Redmi 50 सीरीज के दो स्मार्टफोन को पावर देंगे। टिपस्टर की माने तो Redmi K50 series के चार स्मार्टफोन में से दो स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7000 और 9000 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 और Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं।
कैसी होगी परफॉर्मेंस
टिपस्टर ने दावा किया गया है कि Redmi K50 मॉडल के सभी मॉडल MIUI 13 के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi 12 और 12X स्मार्टफ़ोन जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये दिसंबर में लॉन्च किए जाएंगे जो MIUI 13 के साथ पेश किए जाएंगे। MIUI 13 में एप्पल के iOS की तरह विडजिट, स्मार्ट टूलबॉक्स, फ्रंट कैमरा असिस्टेंट, MIUI Pure Mode, मैमोरी एक्सटेंशन, नए MIUI+ फीचर के साथ ज्यादा कस्टमाइज फीचर मिलेंगे। MIUI 13 के बारे में अटकलें है कि यह Android 12 पर आधारित होगा। टिपस्टर का यह भी कहना है कि नए MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट क्वाकॉम के Snapdragon 870 और अपकमिंग Snapdragon 8 Gen1 के मुक़ाबले परफॉर्मेंस में थोड़े पीछे रहते हैं।
Redmi K50 series का गेमिंग स्मार्टफोन भी पेश किया जा सकता है। Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के इस सीरीज का एक स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7000 चिपसेट के साथ भी पेश किया जाएगा। इस सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 और Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi K50 गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K50 gaming edition स्मार्टफोन के बारे में रूमर्स हैं कि ये MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी के इस स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो कि Sony IMX686 या Samsung Isocell GW3 सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही रेडमी के इस स्मार्टफोन में 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट वाला E5 LTPO डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Quad HD+ होगा। यह भी पढ़ें : Motorola पेश करेगी सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन Moto Edge X30, Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट से होगा लैस
रेडमी के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 67W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन को IP68 और Corning Gorilla Glass 7 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi K50 गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे भारत में Poco F4 GT के नाम से पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung जल्द लॉन्च करेगा 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता Galaxy A23 5G स्मार्टफ़ोन




















