Xiaomi Redmi K50 series की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 870 SoC, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी कर रहा है। बीते कई महीने से शाओमी के अपकमिंग Redmi K50 सीरीज के बारे में जानकारी मिल रही है। खबरों की माने तो Redmi K50 लाइनअप के तीन स्मार्टफोन Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus वेरिएंट इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं।

Redmi K50-सीरीज स्मार्टफ़ोन स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

redmi-k50-specs-tipped

चाइनीज टिपस्टर पांडा इज बाल्ड ने कथित Redmi K50 सीरीज फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। टिपस्टर के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का रेडमी सीरीज का यह फोन 67W फास्ट चार्ज के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो रेडमी के इस स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 3X टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। फिलहाल 3X टेलीफोटो लेंस को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले Samsung का तोहफ़ा, 2500 रुपये सस्ता हुआ Galaxy A21s स्मार्टफोन, जानें नए दाम

इसके साथ ही डिस्प्ले की बात करें तो टिपस्टर का दावा है कि रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में 1080p कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। फिलहाल इस फोन में कौन सा डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में आने वाले दिनों और भी स्पेसिफिकेशन्स सामने आएंगी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M22 स्मार्टफ़ोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here