120W चार्जिंग और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Redmi K50 Pro, पावरफुल चिपसेट के साथ मिलेगी Samsung की डिसप्ले

Join Us icon

रेडमी ब्रांड की Redmi K50 सीरीज़ इन दिनों टेक जगत की सुर्खियों में छाई हुई है। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जो Redmi K50 और Redmi K50 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। हर दूसरे दिन इस सीरीज़ से जुड़ी से कोई न कोई नई अपडेट सामने आ रही है जिसमें फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी मिली रही है। इसी कड़ी में आज टिपस्टर मुकुल शर्मा ने रेडमी के50 सीरीज़ से जुड़ा नया लीक शेयर किया है जिसमें 120W fast charging, 108MP main camera और Qualcomm Snapdragon 898 जैसी अहम सूचना प्राप्त हुई है।

ऐसा हो सकता है Redmi K50 का डिजाईन

लीक में सामने आई फोटो से पता चला है कि रेडमी के50 सीरीज़ स्मार्टफोन को कंपनी पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च करेगी। हालांकि यह फोन Redmi K50 होगा या फिर Redmi K50 Pro, यह अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन फोटो में मौजूद फोन की स्क्रीन पूरी तरह से बेजल लेस और नैरो ऐज़ेज वाला दिखाई गई है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में छोटा सा होल दिया गया है जो बॉडी पार्ट से थोड़ा दूर स्कीन पर स्थित है। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप का रियर कैमरा सेटअप नज़र आया है तो पैनल से हल्का उपर उठा हुआ है। लीक फोटो में रेडमी के50 सीरीज़ मॉडल को ब्लू कलर में दिखाया गया है।

Redmi K50 और Redmi K50 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

ताजा लीक में बताया गया है Redmi K50 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। हालांकि कैमरा सेटअप में कुल कितने लेंस होंगे, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं इस फोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की भी बात सामने आई है। इसी तरह Redmi K50 Pro की बात करें तो इस फोन के कैमरा सेंसर्स की गिनती तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो यह रेडमी फोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।

Redmi K50 Pro to come with 120W fast charging 108MP camera Snapdragon 895 898 specs Price sale

इसी तरह Redmi K50 Pro में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का हाईएंड चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है जो स्नैपड्रैगन 895 या फिर स्नैपड्रैगन 898 चिपसेट हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में डिजीटल चैट स्टेशन के हवाले से खबर आई थी कि Redmi K50 सीरीज में कंपनी 2K रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दे सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक में कहा गया था कि इस रेडमी फोन में Samsung E5 लुमिनस मैटेरियल डिस्प्ले का यूज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here