
Samsung Galaxy M22 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले 91mobiles ने कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज स्पॉट किया है। सपोर्ट पेज में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का मॉडल नंबर SM-M225FV/DS (डुअल SIM) के साथ लिस्ट है। इस सपोर्ट पेज से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन यह साफ है कि सैमसंग भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हमारा मानना है कि Galaxy M22 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट हाल में जर्मन में पेश किए वेरिएंट की तरह होगा। सैमसंग का यह फोन 90Hz sAMOLED डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर, 48MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy M22 के इंडिया लॉन्च से पहले इस फोन की खूबियों को बारे में जानें।
Samsung Galaxy M22 स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1,600 X 720 पिक्सल होगा। इसके साथ ही फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा, जिसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन MediaTek G80 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जो कि Mali-G52 MC2 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड का स्लॉट दिया जा सकता है।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आधारित OneUI 3.1 कस्टम स्किन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy M22 के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन के फ्रंट में 13MP का लेंस दिया जाएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले Samsung का तोहफ़ा, 2500 रुपये सस्ता हुआ Galaxy A21s स्मार्टफोन, जानें नए दाम
Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश करेगी। आने वाले कुछ दिनों में सैमसंग के इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G LTE, डुअल-बैंड, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन का साइज 159.9 x 7 x 8.4mm और वजन 186 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 चिपसेट, 44W फ़ास्ट चार्ज और 8GB रैम के साथ करेगा मार्केट में एंट्री






















