क्या शाओमी रेडमी नोट 3 से बेहतर है लाइफ एफ1एस जानें

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस डिजिटल ने आज भारतीय बाजार में नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने लाइफ एफ1एस को उतारा है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स बेहद ही शानदर हैं और 10,000 रुपये के बजट में इसे बेहतरीन फोन में से एक कहा जाएगा। हालांकि इस बजट में लाइफ के इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 3 से है जो पिछले कई माह से उपभोक्ताओं की पहली पसंद बना हुआ है। तो क्या लाइफ का यह फोन रेडमी नोट 3 से बेहतर है। आगे हमने हर सेग्मेंट में दोनों फोन का जांचा है। और नतीजा खुद देख सकते हैं।
स्क्रीन व डिसप्ले
लाइफ एफ1एस स्मार्टफोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो न सिर्फ खंरोच से बचाते हैं बल्कि स्क्रीन को मजबूती भी प्रदान करते हैं।
शाओमी रेडमी नोट 3 को फुल मैटल बॉडी के साथ पेश किया है। इसमें 5.5-इंच का सनलाइट डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है और इसे स्कैच से बचाने के लिए खास प्रकार की कोटिंग की गई है। हालांकि कंपनी ने कोटिंग का नाम नहीं बताया है। परंतु डिसप्ले बेहतर है।
हालांकि लाइफ एफ1एस की स्क्रीन छोटी है लेकिन इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया है जो बेहद शानदार है। यह स्क्रीन को स्क्रैच से बचाता है और मजबूती भी प्रदान करता है।
प्रोसेसर
लाइफ एफ1एस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 510 जीपीयू दिया गया है।
रेडमी नोट 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला हेक्साकोर प्रोसेसर दिया गया है। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर काफी एडवांस है और कई महंगे फोन में भी उपलब्ध है।
हालांकि यहां थोड़े मार्जिन से ही सही लेकिन लाइफ एफ1एस आगे निकल जाता है।
मैमोरी
लाइफ एफ1एस स्मार्टफोन में आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही एक्पेंडेबल स्टोरेज भी है। आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 16जीबी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया गया है। 16जीबी मैमोरी वाले मॉडल में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 3जीबी रैम मैमारी दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।
ऐसे में 16जीबी मैमोरी वाले से लाइफ एफ1एस आगे कहा जाएगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए लाइफ एफ1एस में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो आॅटोफोकस और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। यह फोन 4के वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है। वीडियो के लिए यह फोन एचडी क्वलिटी का वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 5—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए इमसें फ्रंट फ्लैश दिया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 3 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ आॅटोफोकस तकनीक से लैस किया गया है। इसमें फ्रंट फ्लैश नहीं मिलेगा।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में एलटीई+ के साथ आपको वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट दिया गया है। वहीं आपको यूएसबी टाइप सी मिलेगा जो तेज डाटा ट्रांसफर और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में एक स्लॉट हाइब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। फोन मे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा।
शाओमी रेउमी नोट 3 में भी दोहरा सिम सपोर्ट है और इसमें भी हाईब्रीड सिम सपोर्ट ही है। वहीं डाटा के लिए 4जी एलटीई के साथ आपको वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में एक स्लॉट हाइब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। फोन मे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। इसमें यूएसबी ओटीजी है लेकिन टाइप सी आपको नहीं मिलेगा। हालांकि सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि लाइफ थोड़ा पीछे है लेकिन बता दूं कि उसमें यूएसबी टाइप सी के साथ एलटीई+ दिया गया है तो साधारण 4जी फोन से आपको बेहतर स्पीड देगा और कम नेटवर्क क्षेत्र में भी बेहतर स्पीड का भरोसा देता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए लाइफ एफ1एस में 3,000 एमएचएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
वहीं शाओमी रेडमी नोट 3 में 4,050 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का दावा किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शाओमी आगे है।
कीमत
लाइफ एफ1एस की कीमत 9,599 रुपये है और इसे आॅनलाइन स्टोर एजियो और रिलायंस डिजिटल से लिया जा सकता है।
शाओमी रेडमी नोट 3 के दो वेरियंट हैं जिनकी कीमत 9,999 रुपये ;2जीबी रैम + 16जीबी मैमोरीद्ध और 11,999 रुपये ;3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरीद्ध है। इसे आप आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से ले सकते हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो कहा जा सकता है कि 10,000 रुपये से कम के सेग्मेंट में लाइफ एफ1एस शाओमी रेडमी नोट 3 पर भारी पड़ता है। बेहतर प्रोसेसर के साथ इसमें 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी है जबकि इस बजट में शाओमी का 2जीबी रैम वाला फोन उपलब्ध है। इतना ही नहीं 4जी कनेक्टिविटी के लिए भी लाइफ ही बेहतर है। बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर के मामले में सिर्फ रेडमी नोट 3 आगे निकलता है। हालांकि मेरा वोट लाइफ एफ1एस को जाता है जो कि आॅफलाइन में भी उपलब्ध है।