
शाओमी ने फरवरी महीने में भारत में अपनी स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाते हुए रेडमी नोट सीरीज़ में दो नए फोन जोड़े थे। कंपनी की ओर से Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए गए थे। शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो को दो वेरिएंट्स में पेश किया था, जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई थी। इंडिया लॉन्च के कुछ दिनों बाद फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट तो सेल के लिए उपलब्ध हो गया था लेकिन शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो के 6जीबी रैम वेरिएंट को बाजार में नहीं उतारा था। लेकिन अब शाओमी अपने फैन्स का यह इंतजार भी खत्म करने जा रही है। कल यानि 3 अप्रैल को Xiaomi Redmi Note 7 Pro का 6जीबी रैम वेरिएंट भी देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Xiaomi Redmi Note 7 Pro का 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट कल यानि 3 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के जरिये जानकारी मिली है कि कंपनी एक महीने के इंतजार के बाद रेडमी नोट 7 प्रो के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को भी सेल के लिए पेश करेगी। अब तक सिर्फ रेडमी नोट 7 प्रो का 4जीबी रैम वेरिएंट ही फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होता था, लेकिन कल आयोजित होने वाली फ्लैश सेल में रेडमी नोट 7 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट भी खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।

रेडमी नोट 7 प्रो कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 Pro के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है तथा फोन का 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की फ्लैश सेल कल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से भी रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदा जा सकेगा। यह फोन नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रेडमी नोट 7 प्रो
Redmi Note 7 Pro को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है। यह भी पढ़ें : इन सस्ते फोन्स में सुपर फास्ट चलेगा PUBG गेम
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने Redmi Note 7 Pro के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 7 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और पंच-होल डिसप्ले के साथ सैमसंग को टक्कर देने आया नोकिया एक्स71
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 7 Pro में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।



















