48-एमपी ट्रिपल कैमरा और पंच-होल डिसप्ले के साथ सैमसंग को टक्कर देने आया नोकिया एक्स71

Join Us icon

लंबे समय से खबरें सामने आ रही थी कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे नोकिया एक्स71 नाम के साथ टेक मंच किया जा सकता है। तमाम लीक्स और चर्चाओं पर बैन लगाते हुए एचएमडी ग्लोबल ने आज Nokia X71 का पर्दापण कर दिया है। कंपनी की ओर से अंर्तराष्ट्रीय मंच पर नोकिया एक्स71 पेश कर दिया गया है। आर्कषक लुक, शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस Nokia X71 नोकिया ब्रांड के पहले स्मार्टफोन के रूप में सामने आया है जिसमें पंच-होल डिसप्ले दी गई है।

नोकिया एक्स71 डिजाईन

Nokia X71 की पहली बड़ी उपलब्धि यही है कि यह फोन कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे प्योरडिसप्ले का नाम दिया है। नोकिया एक्स71 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में फोन के बीच में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसी तरह नीचे की ओर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है।

nokia-x71-3

नोकिया एक्स71 स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.39-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। सुरक्षा के ​लिए इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर से Nokia X71 को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। नोकिया का यह नया फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : शाओमी का दमदार डिवाइस मी ए3 है लॉन्च के लिए तैयार, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Nokia X71 को कंपनी की ओर से 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया एक्स71 कार्ल ज़ेसिस के कैमरा सेंसर्स से लैस है। फोन के बैक पैनल पर जहां ​फ्लैश लाईट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं यह फोन सिंगल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia X71 के पंच-होल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia x71 officially launched feature specifications price

फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह नोकिया एक्स71 में 8-मेगापिक्सल का सुपर वाईड-एंगल लेंस भी दिया गया है जो 120-डिग्री का वाईड शॉट लेने में सक्षम है। नोकिया एक्स71 कर तीसरा रियरा कैमरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर तथा डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : डुअल कैमरा, 128जीबी स्टोरेज और बड़ी डिसप्ले के साथ आने वाला है हुआवई का ये शानदार फोन

Nokia X71 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर तो दिया गया है ही तथा साथ ही यह फोन इन-डिसप्ले अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। नोकिया एक्स71 में एलईडी पावर बटन दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Nokia X71 का मूल्य भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here