शाओमी ने भी बनाया पॉप-अप कैमरे वाला फोन, रेडमी प्रो 2 की असली फोटो आई सामने

Join Us icon

Xiaomi अपनी रेडमी सीरीज़ के तहत नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे रेडमी प्रो 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें Redmi Pro 2 की एक फोटो तथा फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। इस पोस्ट से पता चला था कि रेडमी प्रो 2 को शाओमी द्वारा पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा तथा यह एक हाईएंड फ्लैगशिप फोन होगा। इस लीक में फोन की कान्सेप्ट ईमेज दिखाई गई थी वहीं अब Redmi Pro 2 से जुड़ा एक और अहम लीक सामने आया है जिसमें फोन की रियल ईमेज दिखा दी गई है।

Redmi Pro 2 की इस रियल ईमेज को भी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस पोस्ट में एक व्यक्ति ने अपने हाथ में फोन पकड़ा हुआ है, जिसका उपरी पैनल और रियर पैनल दिखाई दे रहा है। पोस्ट में बताया गया है कि यह फोन शाओमी का आगामी डिवाईस Redmi Pro 2 है। इस फोटो में फोन में उपरी पैनल पर एक पॉप-अप कैमरा दिखाया गया है। यह पॉप अप कैमरा फोन बॉडी के बिल्कुल बीच में दिया गया है। गौरतबल है कि पहले लीक हुई फोटो में पॉप अप कैमरा बॉडी पर दाईं ओर दिखाया गया था।

रेडमी प्रो 2 डिजाईन

Xiaomi Redmi Pro 2 की लीक हुई इस रियल ईमेज में फोन को रेड कलर में दिखाया गया है। फोन के उपरी पर पैनल पर बॉडी के बीच से सेल्फी कैमरा बाहर की ओर निकला हुआ है। फोन के उपरी पैनल पर पॉप अप कैमरे के दोनों ओर एंटिना बैंड डिजाईन दिया गया है। Redmi Pro 2 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर कैमरा फोन के दाईं ओर स्थित है। ​तीनों कैमरा सेंसर के उपर या साईड में फ्लैश लाईट नहीं दी गई है, लिहाजा फ्लैश के कैमरा सेटअप के नीचे मौजूद हो सकती है। इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर भी नज़र नहीं आया हैं। माना जा रहा है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

xiaomi redmi pro 2 real image leak specificationxiaomi redmi pro 2 real image leak specification

रेडमी प्रो 2 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Pro 2 की कोई आफिशियल स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स में खुलासा होने के बाद माना जा रहा है कि शाओमी अपने इस फोन को हाईएंड डिवाईस के रूप में फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी। लीक में बताया गया है कि रेडमी प्रो 2 को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इसी तरह Redmi Pro 2 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 10X जूम, ट्रिपल कैमरा और 5G के साथ होगा पेश

Xiaomi Redmi Pro 2 मे पॉप-अप कैमरे की पुष्टि होने के बाद यह बात तो साफ हो गई है रेडमी प्रो 2 में कोई भी नॉच या पंच-होल डिसप्ले नहीं दी जाएगी तथा यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि चिपसेट को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि Redmi Pro 2 को 6जीबी रैम मैमोरी या फिर 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकात है। इसी तरह फोन में 128जीबी मैमोरी तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 और 20 प्रो, कीमत हुई लीक

Xiaomi ने अभी तक Redmi Pro 2 के लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आई ​इस रियल ईमेज से यह साफ हो गया है कि रेडमी प्रो 2 निर्माण के दौर से गुज़र चुका है और मार्केट में आने के लिए तैयार हो चुका है। बहरहाल उम्मीद है कि शाओमी की ओर से जल्द ही Redmi Pro 2 के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी दी जाए और आने वाले हफ्तों में यह फोन टेक मंच पर दस्तक दे दे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here