Oppo Reno की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 10X जूम, ट्रिपल कैमरा और 5G के साथ होगा पेश

Join Us icon

Oppo अपने सब-ब्रांड Reno के अंदर पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। पिछले काफी समय से हैंडसेट को लेकर लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब एक वेबसाइट पर Oppo Reno की लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है। हालांकि, लीक के अलावा कंपनी ने भी डिवाइस के कुछ फीचर्स के बारे में ऑफिशल जानकारी दी थी। कंपनी ने कन्फर्म किया था कि अपकमिंग Oppo Reno में ट्रिपल रियर कैमर सेटअप, 10X जूम, 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर और एचडीआर सपॉर्ट होगा।

पॉकेट लिंक नाम की वेबसाइट के अनुसार कंपनी ने ओपो रेनो के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट के अनुसार कंपनी 24 अप्रैल को ज्यूरिक में एक इवेंट के दौरान इस हैंडसेट को लॉन्च करेगी। मीडिया इन्वाइट पर ‘beyond the obvious’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इनवाइट के अनुसार इवेंट 24 अप्रैल को 14:00 – 18:00 CEST (भारतीय समय के अनुसार 5:30 pm – 9:30 pm IST) पर होगा।

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल से रेनो ओपो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही चीनी शॉपिंग साइट्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट हो गया था। जहां, रजिस्ट्रेशन ओपन करने के साथ ही कंपनी ने ओपो की ओर से फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी थी। इस जानकारी में बताया गया था कि ओपो रेनो को आने वाली 10 अप्रैल को चीन में कदम रखेगा। इसे भी देखें: 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ 4,230एमएएच बैटरी वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 12,990 रुपये

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही ओपो रेनो चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो चुका है। टेना पर ओपो रेनो के दो मॉडल सामने आए थे जो पीसीएटी00/ पीसीएएम00 के नाम से लिस्ट थे। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर ओपो रेनो के इस मॉडल की डिसप्ले 6.4-इंच की बताई गई थी जो फुल एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। टेना लिस्टिंग में प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पता चला है कि यह 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला होगा। वहीं ओपो रेनो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसे भी देखें: एक्सक्लूसिव : ओपो ए5एस इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, 15,000 रुपये तक होगी कीमत

टेना के अनुसार ओपो रेनो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा जो बाजार में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर पेश होगा। इसी तरह टेना पर ओपो रेनो के तीसरे वेरिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टेना पर ओपो रेनो को पिंक व गोल्ड कलर में दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here