
हुआवई की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिन्हें ऑनर 20 और ऑनर 20 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ये दोनों ही स्मार्टफोन यूरोप की सर्टिफिकेशन्स साइट ईईसी पर लिस्ट हुए हैं जिससे यह पुख्ता हो गया था कि Honor जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोंस को टेक मंच पर पेश करने वाली है। वहीं अब एक बार फिर ऑनर के इन आगामी स्मार्टफोंस से जुड़ा लीक सामने आया है जिसमें दोनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ इनकी अनुमानित कीमत की जानकारी भी दी गई है।
ऑनर के इन दोनों स्मार्टफोंस को लेकर चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है। वेईबो पर ऑनर 20 को जहां वाईएएल-एल21 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है वहीं ऑनर 20 प्रो को वाईएएल-एल41 मॉडल नंबर के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें कि ऑनर 20 और 20 प्रो ईईसी पर भी इन्हीं मॉडल नंबर्स के साथ ही लिस्ट हुए थे। लीक में बताया गया है कि Honor 20 सीरीज़ 25 अप्रैल को टेक मंच पर दस्तक दे सकती है।
ऑनर 20 सीरीज़
वेईबो की पोस्ट के मुताबिक ऑनर 20 और ऑनर 20 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किए जाएंगे। लीक के मुताबिक ऑनर 20 में 6.1-इंच की ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिलेगी। कंपनी की ओर से Honor 20 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोंस को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर छठीं जेनरेशन को होगा जो बेहद ही फास्ट स्पीड से फोन को अनलॉक करने में सक्षम होगा।

ऑनर 20 और 20 प्रो दोनों स्मार्टफोंस को वेईबो की इस पोस्ट में किरीन 980 चिपसेट से लैस बताया गया है। यानि अगर ऑनर 20 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन प्रोसेसिंग और चिपसेट के मामले में एक दूसरे के समान होंगे। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ऑनर 20 में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 3,650एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार Honor 20 और Honor 20 Pro दोनों ही मॉडल 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेंगे जो फोन की वॉटरड्रॉप नॉच में मौजूद रहेगा। यह भी पढ़ें : Oppo Reno की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 10X जूम, ट्रिपल कैमरा और 5G के साथ होगा पेश
रियर कैमरा सेटअप के लेकर इस लीक में कहा गया है कि Honor 20 में जहां ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं ऑनर 20 प्रो 4 बैक कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। ऑनर 20 के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह फोन में 20-मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। Honor 20 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। लीक मे ऑनर 20 प्रो के कैमरा सेटअप की जानकारी नहीं मिली है।
Honor 20 और Honor 20 Pro को लेकर लीक में कहा गया है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किए जाएंगे जो ईएमयूआई यूजर इंटरफेस पर काम करेंगे। ऑनर 20 और 20 प्रो को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लीक की मानें तो ये फोन 25 अप्रैल को चीन में दस्तक देंगे, जो बाद में विश्व के अन्य बाजारों में लॉन्च किए जाएंगे।
कीमत
वेईबो के इस लीक में Honor 20 सीरीज़ की कीमत का भी खुलासा किया गया है। इस लीक में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि सामने आया प्राइज़ ऑनर 20 का होगा यह ऑनर 20 प्रो का। इस लीक के अनुसार ऑनर 20 सीरीज़ के शुरूआती वेरिएंट की कीमत 446 यूएस डॉलर होगी जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 31,000 रुपये है। इस बेस वेरिएंट में 6जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।



















