Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Galaxy Flip की तरह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, डिजाइन और फीचर्स से उठा पर्दा

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। शाओमी ने इस अपना पहला फोल्डेबल फोन Mix Fold को लॉन्च किया था। कंपनी का यह फोल्डेबल फोन सैमसंग के Galaxy Z Fold 3 की तरह था। यह फोन फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया है। अब खबर है कि शाओमी Galaxy Flip की तरह डिजाइन वाले फोन पर काम कर रहा है। शाओमी का यह फोन एप्लीकेशन नंबर 2020301357510 के साथ चाइना नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन (CNIPA) में लिस्ट किया गया है।

शाओमी के इस लिस्टिंग में फोन के डिजाइन सामने आया है। इस लिस्टिंग में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही शाओमी के फोल्डेबल फोन का नाम क्या होगा ये जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। यहां हम आपको इन फोटो के जरिए शाओमी के फ्लिप स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi के फ़्लिप फ़ोन का पेटेंट

Xiaomi ने अपने नए फोल्डेबल फोन का पेटेंट CNIPA में लिस्ट किया है। यह फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip 3 की तरह होगा। शाओमी ने इसे लेकर कोई भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। इसके डिज़ाइन की बात करें तो Xiaomi flip स्मार्टफोन रेक्टेंगुलर डिजाइन के साथ आएगा। इसके साथ ही इस फोन में डुअल कैमरा के साथ एक छोटा डिस्प्ल भी दिया जाएगा।

कैमरा मॉड्यूल के ठीक ऊपर एक कटआउट सा देखने को मिल रहा है, जो कि LED फ्लैश के लिए दिया गया होगा। जैसे ही इसे अनफोल्ड करते हैं तो इसमें एक लंबी डिस्प्ले देखने को मिलती है। फिलहाल स्क्रीन साइज को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। शाओमी के इस फोन के फ्रंट में पिल शेप डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। स्क्रीन के चारों ओर बैजल देखने को मिल रही हैं। सेल्फी के लिए कटआउट टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी

Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल फ़ोन के फ्रेम में दाए ओर पावर बटन और वॉल्यूम की दिए गए हैं। इस फ़ोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दिया जाएगा। इस फोन के लेफ्ट फ्रेम और टॉप में कुछ नहीं दिया गया है। शाओमी के इस फोल्डेबल फोन के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभव है कि Xiaomi flip फोन 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5G launch in India : भारत में 2022 से शुरू होगी 5G की शुरुआत, सबसे पहले इन शहरों को मिलेगा हाई स्पीड का तोहफा, देखें लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here